पुलवामा अटैक पर मल्लिक दुआ का बेहूदा बयान, बोलीं- रोज लोग मरते हैं, शोक मनाना नॉनसेंस

मुंबई। स्‍टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार जो उन्‍होंने बयान दिया है वो सच में शर्मनाक है। उन्‍होंने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को लेकर बेहूदा बयान दिया है। रव‍िवार को इंस्टाग्राम पर एक वीड‍ियो जारी कर मल्लिका ने कहा, "कई लोगा सोशल मीड‍िया पर ये कह रहे हैं कि पूरा देश रो रहा है आप कैसे खुशी से अपनी नॉर्मल लाइफ जी सकते हैं।" "ये बातें स‍िर्फ मुझसे नहीं कही जा रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे है। मैं यहां पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई वजहों से मरते हैं। ऐसा स‍िर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुन‍िया में लोग मरते हैं। तब क्या आप अपनी ज‍िंदगी रोक देते हैं। क्या स‍िर्फ शोक मनाना ही हमारा काम है।" इस बयान के बाद से मल्लिका ट्रोल हो रही हैं।

ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है

ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है

मल्लिका ने कहा कि "ऐसे में तो हमें हर रोज हमें शोक मनाने की जरूरत है। ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है। सब पूरी बकवास है।" "जो लोग फेसबुक पर ये ल‍िख रहे हैं कि जंग छेड़ेंगे हम, उनकी औकात ही क्या है। तुम तो फोन करके एक प‍िज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो तुम क्या जंग करोगे। हर मुस्लिम को ये कहना बंद करो क‍ि वो पाकिस्तान जाए, अगर यही सोच है तो मुस्लिम तो दुन‍िया के अलग-अलग देशों में हैं।"

एक दिन के लिए एलओसी पर खड़े होकर देखो, तुम्हें अपने आप शहीदों के लिए सम्मान हो जाएगा

एक दिन के लिए एलओसी पर खड़े होकर देखो, तुम्हें अपने आप शहीदों के लिए सम्मान हो जाएगा

मल्लिका दुआ के वीडियो पर लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा- "आप इसका एक उदाहरण है कि भारत को बाहर के लोगों के अलावा अंदर के लोगों से भी धमकी मिल रही है।" एक अन्य यूजर लिखता है- "मैं हैरान हूं कि इतने सारे इसकी बात पर हामी कैसे भर सकते हैं। तुम्हें जो भी करना है करो लेकिन वीडियो में सभ्य भाषा का इस्तेमाल करो। या फिर एक दिन के लिए एलओसी पर खड़े होकर देखो, तुम्हें अपने आप शहीदों के लिए सम्मान हो जाएगा।"

आतंकी हमले में 40 जवान हुए शहीद

आतंकी हमले में 40 जवान हुए शहीद

आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जवानों की शहादत के बाद से पूरे देश में गुस्‍से का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग जबकर अपने गुस्‍से का बखान कर रहे हैं। साथ ही साथ सेना के प्रति सद्भावना जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+