मालेगांव ब्लास्ट: महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुईं, लेकिन कोर्ट नहीं पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा
नई दिल्ली। स्पेशल कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी और भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हफ्ते में एक बार पेश होने का आदेश दिया था। तीन जून को दिए गए कोर्ट के आदेश के मुताबिक, गुरुवार को प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट में पेश होना था लेकिन बीजेपी सांसद अदालत नहीं पहुंचीं। बुधवार को उनकी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हाई ब्लड प्रेशर और कमर दर्द के कारण अस्पताल पहुंचीं थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार रात कमर में तेज दर्द और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल पहुंची थीं। गुरुवार को इलाज के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई की एक विशेष अदालत में गुरुवार को पेश होने का आदेश दिया गया था।

गुरुवार को कोर्ट में थी पेशी, नहीं पहुंचीं अदालत
अस्पताल से निकलने के बाद बीजेपी सांसद एमपी नगर में महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। उनकी करीबी उपमा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह दोबारा अस्पताल जाएंगी। इसके पहले, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी खराब तबीयत और संसद में औपचारिकताओं का हवाला देते हुए पेशी से छूट दिए जाने की अपील की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 17 मई को सुनवाई के दौरान स्पेशल कोर्ट ने कर्नल पुरोहित और बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर समेत मालेगांव ब्लास्ट के अन्य आरोपियों को हफ्ते में एक बार पेश होने का आदेश दिया था। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हुई थी।

मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर
अदालत ने कोर्ट रूम में आरोपियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई थी। इस मामले में अभी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट में अनलॉफुल एक्टिविटिज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत कठोर धाराओं में मुकदमा चल रहा है, वो फिलहाल जमानत पर हैं। प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भोपाल संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया था। उनके सामने दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे जिन्हें चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications