'चर्च के झगड़े में भी सरकार को सबरीमाला जैसा स्टैंड लेना चाहिए'
कोच्चि। मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ने मांग की है कि सरकार चर्च और जेकौबाइट सीरियन चर्च के बीच विवाद को सुलझाने के लिए स्पष्ट कदम उठाए। चर्च ने कहा कि सबरीमाला मंदिर मामले में जिस तरह का स्टैंड सरकार ने लिया वैसी ही मजबूती से इस विवाद में भी लिए जाने की जरूरत है। मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रवक्ता फादर अब्राहम कोनेट ने ये मांग की है।

सबरीमाला मंदिर में भी उम्र की महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट से इजाजत के आदेश के बाद इस पर काफी हंगामा हुआ लेकिन सरकार ने पुलिस सुरक्षा में बुधवार को दो महिलाओं को मंदिर के दर्शन कराए हैं। फादर अब्राहम कोनेट ने कहा कि सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हम कोई कमेंट नहीं करेंगे लेकिन अगर सरकार सबरीमाला में कोर्ट के आदेश बिना किसी खून-खराबे के लागू करा सकती है तो ये गिरिजाघरों के लिए क्यों संभव नहीं हो सकता है।
वहीं जैकोबाइट चर्च के प्रवक्ता फादर कुरेकोस मेर थियोफिलोस ने कहा कि पुलिस सबरीमाला में महिलाओं के जाने की बात कह रही है लेकिन उन्हें किसी ने देखा नहीं है। केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल ने कहा है कि प्रदेश में एक अस्थिरता है और इसके हल के लिए कानूनी तरीके अपनाए जाने चाहिएं। सबरीमाला में महिलाओं के जाने का विषय राजनीतिक हो गया है और इसको निपटाए जाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications