Kullu news: Malana Dam के गेट से पानी हो रहा है ओवरफ्लो, स्‍थानीय लोगों को कुल्‍लू प्रशासन ने किया सतर्क

Malana Dam gate Water overflowing: हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्‍खलन झेल रहा है। वहीं अब मणिकर्ण घाटी के मलाणा में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट चरण-दो के बांध के गेट में खराबी आने के कारण बांध से पानी ओवरफ्लो कर रहा है।

बांध के गेट में गाद होने के कारण सोमवार को दोपहर से पानी बाहर आना रुक गया जिसके कारण पानी ओवरफ्लो करने लगा है। वहीं इसके बाद पार्वती नदी के किनारे रहने स्‍थानीय लोगों को कुल्‍लू प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। जिसके बाद बड़ी संख्‍या में लोग अपने घर खाली कर रहे हैं।

kullu

कुल्‍लू की सांकेतिक फोटो

जिले में मलाणा बांध के एक गेट में खराबी के कारण पानी ओवरफ्लो होने के बारे में जानकारी देते हुए कुल्‍लू जिले के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि हमने नदी के किनारे के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है कि मलाणा बांध 2 में दरार पड़ने की स्थिति में उन्हें वहां से हटा दिया जाएगा।

उपायुक्‍त गर्ग ने बताया कि फिलहाल स्थिति गंभीर नहीं है, इसकी वजह है ये है कि अभी केवल 30 क्यूसेक पानी डैम से ओवरफ्लो हो रहा है। उन्‍होंने ये भी बताया कि धारा के नीचे मलाणा बांध 1 टूटने की स्थिति में कुछ समय के लिए पानी रोक सकता है, जिसके चलते निकासी का समय मिल सकता है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाथीथान, गुजरवस्ती सहित पार्वती नदी के किनारे बसे रियायशी इलाके को बांध से ओवरफ्लो कर रहे पानी के कारण खाली करवाया गया है।

गौरतलब है कि स्‍थानीय मौसम विभाग के आफिस के अनुसार 26 और 27 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के 12 में से आठ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेेंज अलर्ट जारी किया गया और भूस्खलन, अचानक बाढ़, भूस्खलन और नदियों और नालों में बढ़ते प्रवाह को लेकर चेतावनी दी गई थी।

मौसम विभाग ने 25 जुलाई को भारी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में 30 जुलाई तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+