भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल पर मलाला यूसुफजई ने कही गहरी बात

नई दिल्ली: 14 फरवरी को पुलवाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ने तनाव को लेकर पाकिस्तानी कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से मौजूदा विवाद को खत्म करने के लिए हाथ मिलाते हुए सच्चा नेतृत्व दिखाने का आग्रह किया है। मलाला ने ट्विटर पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रतिशोध और बदला कभी भी सही प्रतिक्रिया नहीं होती है।

दुनिया को दूसरे युद्ध की आवश्यकता नहीं

मलाला ने अपने ट्वीट में कहा कि दुनिया को दूसरे युद्ध की आवश्यकता नहीं है। नोबेल विजेत के रूप में यूएन मैसेंजर ऑफ पीस, पाकिस्तान का एक नागरिक और एक छात्र के रूप में मैं भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से चिंतित हूं। और सीमा के दोनों तरफ रहने वाले लोगों के लिए भी चिंतित हूं। युद्ध की भयाहवता को हर कोई जानता होगा कि प्रतिशोध और बदला लेना कभी भी सही प्रतिक्रिया नहीं है। एक बार शुरू होने के बाद यह शायद ही कभी समाप्त होता है। मौजूदा युद्धों की वजह से आज लाखों लोग पीड़ित हैं, हमें दूसरे की आवश्यकता नहीं है। दोनों देश की जनता सब कुछ जानती है। में दूसरे की आवश्यकता नहीं है, दुनिया इस समय सभी लोगों की देखभाल नहीं कर सकती है।

बमबारी में ध्वस्त किए जैश के कई ठिकाने

बमबारी में ध्वस्त किए जैश के कई ठिकाने

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाक बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात को करीब 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में मिराज विमानों के जरिए बमबारी कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया था। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से खबर है कि मिराज विमानों ने पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों के ऊपर 1000 किलो बम गिराए। बताया जा रहा है कि भारत की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं।

बमबारी के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय सीमा का उल्लंघन किया

बमबारी के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय सीमा का उल्लंघन किया

सोमवार-मंगलवार की रात भारतीय वायुसेना की ओर से बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर बमबारी के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। लेकिन वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनको वापस खदेड़ दिया। इसी कार्रवाई कार्रवाई में भारतीय वायु सेना के एक पायलट अभिनंदन को पाक सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि पाकिस्तानी विमानों के एंजेजमेंट के दौरान भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था और इसके चलते एक पायलट लापता हो गया है, जिसका नाम अभिनंदन बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+