'आखिर बैक में बने टैटू में क्या लिखा है'? मलाइका का बिकिनी पोज देख यूजर्स ने पूछा सवाल

नई दिल्ली: बढ़ती उम्र के बाद भी मलाइका अरोड़ा अपने फिगर को काफी मेनटेन रखती हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार करते हुए बिकिनी में फोटो पोस्ट की। उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे, लेकिन इस फोटो को लेकर बहुत से लोगों ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की।

टैटू की खूब चर्चा

टैटू की खूब चर्चा

मलाइका ने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड बिकिनी सेट पहना था। इसके अलावा उनके हाथ में एक लाइफ जैकेट था। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- 'स्विम'। इस फोटो में मलाइक के बैक साइड पर एक टैटू दिख रहा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही।

ट्रोल भी किया गया

ट्रोल भी किया गया

मलाइका की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा कि ये जो बैक पर टैटू बना है, उस पर क्या लिखा है? इसके अलावा एक अन्य यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए ब्यूटीफुल आंटी जी लिखा। जिस पर मलाइका के फैन्स भड़क गए और उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट में ये पूछने लगे कि आखिर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कहां हैं? फिलहाल मलाइका के फैन्स को ये फोटो काफी पसंद आई और उन्होंने जमकर हर्ट वाला इमोजी बनाया।

... जब मलाइका को आया गुस्सा

... जब मलाइका को आया गुस्सा

वहीं हाल ही में मलाइका का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो फैन्स को डांटती नजर आ रही थीं। इसके बाद बहुत से लोगों ने उन्हें रूड कहा। दरअसल मलाइका हाल ही में जिम से बाहर निकली थीं, तभी फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पर मलाइका का पारा हाई हो गया और वे गुस्से में बोलती हैं- कितनी फोटो लोगे?

अर्जून ने की अंकल की नकल

अर्जून ने की अंकल की नकल

वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मस्ती करते नजर आए। उन दोनों का एक डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें चाचू अनिल कपूर की नकल करते हुए देखा गया। अर्जुन और मलाइका का काफी वक्त से अफेयर चल रहा, लेकिन उन दोनों ने शादी को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+