मालाबार 2020: INS विक्रमादित्य से उड़ान भरता भारतीय नौसेना का MiG 29K, देखें Video
मुंबई। भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की नौसेनाओं के बीच जारी मालाबार युद्धाभ्यास का आज अंतिम दिन है। 17 नवंबर से इस युद्धाभ्यास का दूसरा चरण शुरू हुआ था। इस दौरान क्वाड देशों की नौसेनाओं की तरफ से कई तरह के वॉरगेम्स को अंजाम दिया गया। आईएनएस विक्रमादित्य जो इंडियन नेवी का इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर है, वह भी इस बार मालाबार एक्सरसाइज का हिस्सा है। वहीं यूएस नेवी की सुपर वॉरशिप यूएसएस निमित्ज भी इस एक्सरसाइज में शामिल है।

Recommended Video
US नेवी का F-18 भी साथ में
दूसरे चरण के दौरान गुरुवार को इंडियन और यूएस नेवी ने एक साथ वॉरगेम को अंजाम दिया। इंडियन नेवी का फाइटर जेट मिग-29के और यूएस नेवी के एफ-18 ने अरब सागर में फ्लाइंग ऑपरेशंस को अंजाम दिया है। दोनों एयरक्राफ्ट कैरियर्स, आईएनएस विक्रमादित्य और यूएसएस निमित्ज से फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरी। भारतीय नौसेना की तरफ से बताया गया है कि जेट्स ने डेक्स से टेकऑफ करने के बाद वॉरगेम के तहत एक हमले को सफलतापूर्वक पूरा किया। मिग-29के और एफ-18 ने उत्तरी अरब सागर में कई मैनूवर्स के साथ वॉर गेम्स को अंजाम दिया। इंडियन नेवी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट P-8I और यूएस नेवी का एयरक्राफ्ट E2C ने दोनों फाइटर जेट्स के आपसी तालमेल को करीब से परखा। बुधवार को एक्सरसाइज के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और यूएस की नेवी ने स्ट्राइक आपॅरेशंस के साथ ही कॉम्बेट ट्रेनिंग को अंजाम दिया। इस वर्ष मालाबार युद्धाभ्यास का यह 24वां संस्करण आयोजित हुआ था। इस युद्धाभ्यास में साल 2007 के बाद पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया गया है। कोविड-19 के निर्देशों के तहत इस युद्धाभ्यास को भी जीरो कॉन्टैक्ट के फॉरमेट में ही आयोजित किया जा रहा है। अब इस युद्धाभ्यास का पहला चरण 6 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित हुआ था। दूसरा फेज गोवा में आयोजित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications