'मइया बहना को दो जन्मदिन का पुरस्कार, अध्यक्ष बनें प्रियंका तो आए कांग्रेस में निखार'

इलाहाबाद। एक बार फिर से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने और हाशिये पर आयी कांग्रेस की अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इलाहाबाद के युवा कांग्रेसियों ने खुले तौर पर सोनिया गांधी से इल्तजा की है कि कांग्रेस की कमान अब प्रियंका गांधी को सौंप दें।यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस बार युवा कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी से निवेदन किया है कि वो उन लोगों को भी दरकिनारे करें जो कि राहुल-राहुल चिल्लाते हैं। इस लिस्ट में सबसे बड़ा और पहला नाम दिग्विज सिंह का है।

आज प्रियंका गांधी का जन्मदिन है, इसलिए इस मौके पर इलाहाबाद के युवा कांग्रेसियों ने सुभाष चौक पर एक होर्डिंग लगाया है जिस पर लिखा है कि 'मइया बहना को दो जन्मदिन का पुरस्कार, अध्यक्ष बनें प्रियंका तो आए कांग्रेस में निखार, दिग्विजय नहीं कार्यकर्ताओं की सुनो पुकार'।

इस तरह की मांग इलाहाबाद के कांग्रेसियों ने कुछ समय पहले भी कहा था लेकिन सोनिया गांधी या दिल्ली कांग्रेस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। इससे पहले कांग्रेसियों ने एक होर्डिंग लगायी थी जिस पर लिखा था कि 'अमित शाह को हराना है तो प्रियंका को लाना है' । इस तरह की बातें तब भी हुई थीं जब राहुल गांधी अमेठी दौरे पर गये थे।

इन सारी बातों से लगता है कि शायद पार्टी के अंदर अब लोगों का भरोसा राहुल गांधी पर से उठ गया है और विरोधियों की तरह मानने लगे हैं कि कांग्रेस की दुर्दशा के पीछे राहुल गांधी का ही हाथ है। देखते हैं कि सोनिया गांधी इस बारे में क्या कदम उठाती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+