प्रियंका गांधी की फोटो ज़ूम कर क्या देखना चाहते थे विधायक जी

बैंगलोर। कर्नाटक के विधायकों का विधानसभा के भीतर शर्मनाक हरकत करना बदस्‍तूर जारी है। दो साल पहले भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायक कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर पोर्प देखते हुए पकड़े गये थे। इस अमर्यादित घटना से जहां विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची थी वहीं पार्टी और विधायकों की खासा किरकिरी हुई थी। मगर इन सब बातों को दरकिनार करते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ही एक नेता विधानसभा में बैठकर स्‍मार्ट फोन पर प्रियंका गांधी की फोटो आपत्तिजनक तरीके से देखते हुए कैमरे की पकड़ में आ गये।

priyanka gandhi

जी हां उत्‍तरी कर्नाटक के बिदार जिले में औराद टाउन का प्रतिनिधित्‍व करने वाले प्रभु चवन विधानसभा में बैठकर प्रियंका गांधी की फोटो को जूम करके देख रहे थे, तभी एक टीवी न्यूज चैनल के कैमरे ने उन्हें ऐसा करते हुए धर दबोचा। हालांकि बीजेपी विधायक ने बाद में अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग ली। प्रभु चवन ने सफाई पेश करते हुए कहा कि मैं आपत्तिजनक तरीके से प्रियंका गांधी की तस्‍वीर नहीं देख रहा था बल्कि तस्‍वीर के नीचे लिखे स्‍लोगन को पढ़ने के लिए जूम किया था।

जो सबसे अहम बात है वो ये है कि प्रभु चवन ने विधानसभा सेशन के दौरान मोबाइल फोन यूज करने की बात स्वीकार की। इसी विधानसभा सेशन के दौरान भाजपा के ही एक अन्य विधायक कैंडीक्रश खेलते देखे गए। कांग्रेस ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता शहजाद पूनावाला ने इस हरकत को अश्लील करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बीजेपी नेता जगदीश शेट्‌टार ने कहा कि मुझे बताया है कि कुछ भी अश्लील नहीं था।

चवन अपने परिवारवालों की तस्वीरें देख रहे थे। हालांकि, मेरी पार्टी असेंबली के अंदर मोबाइल पर पूरी तरह से बैन की मांग कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी सदानंद गौड़ा के मुख्यमंत्री काल में बेंगलूरू में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के तीन मंत्री अपने फोन पर अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे। बाद में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+