4 दिन पहले तक सबके चहेते मेजर ऋषभ अचानक क्यों आ गए ट्रोलर्स के निशाने पर? क्या है इंस्टाग्राम वाला मैटर?

Major Rishabh Sambyal Instagram Subscription Controversy: भारतीय सेना में करीब 12 साल सेवा देने वाले मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल अब अपनी जिंदगी के एक नए दौर में हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया, 4 पैरा विशेष बल में सेवा दी और बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के Aide-de-Camp यानी ADC की जिम्मेदारी संभाली। इन भूमिकाओं के कारण वह आम लोगों के बीच भी काफी चर्चित हुए।

साल 2026 में सेना से समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने के बाद अब वह सोशल मीडिया पर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। राज शमानी के साथ उनके पॉडकास्ट में उन्होने अपने लाइफ और करीयर से जुड़े कई अहम जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है।

Major Rishabh Sambyal Instagram Subscription Controversy

रिटायरमेंट के बाद से ऋषभ सोशल मीडिया, खासकर इंष्टाग्राम पर बहुत एक्टिव हैं। कुछ ही वक्त में उनके 2 मिलियन से अधीक फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी बीच उनके इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन की चर्चा शुरू हो गई है। इसकी कीमत 199 रुपये प्रति महीने है। कुछ लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि दूसरे लोगों का कहना है कि सेना छोड़ने के बाद उन्हें अपना नया करियर चुनने और कमाई करने का पूरा अधिकार है।

ये भी पढ़ें: 12 साल में ही राष्ट्रपति के पूर्व ADC ने छोड़ी नौकरी, क्या बीच में रिटायरमेंट के कारण नहीं मिलेगी पेंशन?

199 रुपये के सब्सक्रिप्शन पर क्या है विवाद?

मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल ने इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है। इसके लिए हर महीने 199 रुपये देने होंगे। सब्सक्रिप्शन लेने वाले लोगों को कुछ खास सुविधाएं मिलने की बात कही गई है। इनमें केवल सदस्यों के लिए सामग्री, विशेष पहचान चिन्ह, पोस्ट और रील पहले देखने का मौका और सवाल-जवाब के जरिए साम्ब्याल से बातचीत जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Major Rishabh Sambyal

फिलहाल सब्सक्रिप्शन मोड में ऋषभ ने कुछ फोटो स्टोरी पर और एक फोटो पोष्ट के तौर पर डाली हुई है। ये फोटोज इनके ADC रहने के दौरान की लग रही हैं। अब सवाल ये है कि विवाद क्या है? विवाद इंस्टाग्राम के इस फीचर को लेकर नहीं है। असली सवाल यह है कि सेना में अपनी पहचान बनाने वाले एक पूर्व अधिकारी का अपनी सोशल मीडिया लोकप्रियता से कमाई करना किस तरह देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मेजर ऋषभ सांभ्याल ने की हैं कई शादियां, फ्रॉड के भी आरोप? क्या है पूरी सच्चाई, पूर्व ADC ने खुद बताया

एक पोस्ट के बाद बढ़ी बहस

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने साम्ब्याल के इस फैसले पर सवाल उठाया। एक एक्स उपयोगकर्ता ने उनके सब्सक्रिप्शन की आलोचना करते हुए इसे सेना के लिए शर्म की बात और डाउनफॉल बताया। इसके जवाब में साम्ब्याल ने लंबा विवाद करने के बजाय लिखा, "कुछ लोगों को यह डाउनफॉल दिखती है। एक सैनिक इसे सेवा करने का एक और तरीका देखता है।" उनका यह जवाब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बन गया।

कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल?

मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल ने भारतीय सेना में करीब 12 साल सेवा की है। उन्हें पहली बड़ी सार्वजनिक पहचान साल 2021 में मिली, जब वह जाट रेजिमेंट में कैप्टन थे। उस समय उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उनकी टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी की ट्रॉफी भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने 4 पैरा विशेष बल के लिए स्वयं को आगे किया और बलिदान बैज हासिल किया। सेना में उनके करियर का एक और बड़ा पड़ाव मार्च 2023 में आया, जब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ADC बनाया गया।

Major Rishabh Sambyal

राष्ट्रपति के साथ दिखने से बढ़ी पहचान

राष्ट्रपति के ADC के तौर पर साम्ब्याल कई आधिकारिक कार्यक्रमों में द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आते थे। राष्ट्रपति के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार साझा होते रहे। इससे उनकी पहचान सेना से बाहर भी बढ़ने लगी। आम लोग भी उन्हें राष्ट्रपति के साथ नजर आने वाले सैन्य अधिकारी के रूप में पहचानने लगे। साल 2026 तक सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी पहचान बन चुकी थी। एक सेना अधिकारी के लिए इस तरह की सार्वजनिक लोकप्रियता सामान्य से अलग मानी जाती है, क्योंकि सैन्य सेवा में आम तौर पर ड्यूटी और जिम्मेदारियां सबसे अहम होती हैं।

12 साल बाद सेना क्यों छोड़ी?

मेजर ऋषभ सिंह साम्ब्याल ने साल 2026 में करीब 12 साल की सैन्य सेवा के बाद समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली। हाल की रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने इस फैसले को अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक बताया था। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को भी उन्होंने इस फैसले की एक बड़ी वजह बताया। 21 अगस्त को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए उनका धन्यवाद किया था। उन्होंने इसे राष्ट्रपति और उनके परिवार से दोबारा मिलने का मौका बताया था।

Major Rishabh Sambyal

लोग इसे डाउनफॉल क्यों बता रहे हैं?

आलोचना करने वाले लोगों का कहना है कि साम्ब्याल की सोशल मीडिया पहचान का बड़ा हिस्सा उनकी सैन्य सेवा से बना है। खास तौर पर राष्ट्रपति के ADC के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें आम लोगों के बीच पहचान दिलाई। इसलिए कुछ लोगों का सवाल है कि क्या उस लोकप्रियता को भुगतान वाली सामग्री में बदलना सही है। इन लोगों की चिंता सिर्फ 199 रुपये की कीमत को लेकर नहीं है। सवाल यह भी है कि सेना की वर्दी में रहते हुए बनी सार्वजनिक छवि को सेवानिवृत्ति के बाद कमाई के लिए इस्तेमाल करना किस तरह देखा जाना चाहिए। हालांकि, यह एक राय है। इसे किसी स्थापित नियम के रूप में नहीं देखा जा सकता।

साम्ब्याल के समर्थक क्या कह रहे हैं?

दूसरी ओर, उनके समर्थकों का कहना है कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद किसी व्यक्ति को अपना अगला करियर चुनने का अधिकार है। उनका तर्क है कि सब्सक्रिप्शन लेना किसी पर जरूरी नहीं है। जो लोग 199 रुपये देकर साम्ब्याल की खास सामग्री देखना चाहते हैं, वही इसके लिए भुगतान करेंगे। बाकी लोग उनकी सामान्य पोस्ट और रील पहले की तरह देख सकते हैं। इस नजरिए से देखा जाए तो यह उनके नए करियर का हिस्सा है, जिसमें उनके दर्शक अपनी इच्छा से शामिल हो सकते हैं।

क्या पूर्व सैन्य अधिकारी सोशल मीडिया से कमाई कर सकता है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि सेवानिवृत्त अधिकारी सोशल मीडिया पर किस तरह की सामग्री साझा कर रहा है। सेना छोड़ने के बाद पूर्व सैन्य अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाते रहे हैं। कोई कारोबार में जाता है, कोई शिक्षा, सलाह देने वाले काम या निजी क्षेत्र में काम करता है। सोशल मीडिया भी ऐसा ही एक नया रास्ता हो सकता है। हालांकि, सैन्य सेवा से जुड़ी गोपनीय या संवेदनशील जानकारी साझा करना अलग मामला होगा। इसी तरह कोई व्यक्ति खुद को गलत तरीके से मौजूदा सैन्य अधिकारी बताए या गोपनीय सैन्य सामग्री का व्यावसायिक इस्तेमाल करे, तो सवाल अलग हो सकते हैं। मौजूदा विवाद में सामने आई जानकारी के अनुसार, बहस मुख्य रूप से सेना से सेवानिवृत्ति के बाद इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू करने को लेकर है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति के ADC बनने के लिए चुकानी पड़ी सबसे बड़ी कीमत! मेजर ऋषभ ने पहली बार बयां किया दर्द, क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+