युवक को जीप पर बांधने वाले मेजर गोगोई लड़की के साथ श्रीनगर में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने बुधवार को मेजर लितुल गोगोई को गिरफ्तार किया है। मेजर गोगोई वही आर्मी ऑफिसर हैं जिन्‍होंने पिछले वर्ष फारूक अहमद डार नामक युवक को अपनी जीप पर बांधा था। मेजर गोगोई को एक स्‍थानीय लड़की के साथ होटल से गिरफ्तार किया गया है।

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने बुधवार को मेजर लितुल गोगोई को गिरफ्तार किया है। मेजर गोगोई वही आर्मी ऑफिसर हैं जिन्‍होंने पिछले वर्ष फारूक अहमद डार नामक युवक को अपनी जीप पर बांधा था। मेजर गोगोई को एक स्‍थानीय लड़की के साथ होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोगोई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मेजर गोगोई सेंट्रल कश्‍मीर के बडगाम जिले में पोस्‍टेड हैं। पुलिस प्रवक्‍ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 11 बजे इस बात की जानकारी मिली थी। हालांकि, एक आर्मी ऑफिसर ने मेजर गोगोई की इस खबर को फेक न्यूज करार दिया है। उन्होने कहा है कि मेजर गोगोई की पोस्टिंग पहले से ही घाटी से बाहर हो रखी है।

major-gogoi

सुबह 11 बजे पुलिस को मिली जानकारी

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे खानयार पुलिस स्‍टेशन को होटल ग्रैंड ममता से काफल आई थी। इस कॉल में होटल में झगड़ा और कहा-सुनी की बात कही गई थी। सूत्रों के मुताबिक एक लड़की और एक लड़का मेजर गोगोई से मिलने आए थे जो पहले ही होटल में चेक-इन कर चुके थे। लेकिन होटल मैनेजर ने लड़की को कमरे में जाने की मंजूरी नहीं दी और इसी वजह से झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने होटल में एक पार्टी को तैनात कर दिया। इसके बाद पता लगा कि बडगाम से एक लड़की और एक पुरुष जिसका नाम समीर अहमद है, किसी से मिलने के लिए आए थे। होटल के रिसेप्‍शनिस्‍ट ने उन्‍हें उस व्‍यक्ति से मिलने नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस होटल पहुंची और वह सभी व्‍यक्तियों को पुलिस स्‍टेशन लेकर चली गई। इसके बाद पता लगा कि वह लड़की किसी आर्मी ऑफिसर से मिलने आई थी। आर्मी ऑफिसर की आईडी और उससे जुड़े सभी जरूरी दस्‍तावेजों को पुलिस ने अपने पास रख लिया है।

कौन हैं मेजर गोगोई

मेजर गोगोई को बयान रिकॉर्ड करने के बाद उनकी यूनिट के हवाले कर दिया गया। फिलहाल लड़की का भी बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं कश्‍मीर के कुछ मीडिया हाउसेज का कहना है कि मेजर गोगोई को लड़की के साथ कॉम्‍प्रोमाइजिंग हालत में पक‍ड़ा गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। मेजर गोगोई उस समय सुर्खियों में आए थे जब पिछले वर्ष बडगाम में लोकसभा के उपचुनावों के लिए वोट डाले जा रहे थे। इस दौरान स्‍थानीय लोगों की भारी भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेर लिया। तब मेजर गोगोई का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो मेंएक स्‍थानीय युवा सेना की जीप पर बंधा था। वीडियो के बाद काफी हंगामा हुआ और फिर सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी के आदेश दिए। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक इन्‍क्‍वॉयरी पूरी होने वाली है। 53 राष्ट्रीय राइफल्‍स के मेजर गोगोई को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से पिछले हफ्ते सम्‍मानित भी किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+