5 दिन की बच्ची के साथ शहीद विंग कमांडर पति के अंतिम संस्कार में पहुंचीं मेजर पत्नी
Recommended Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक फोटो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सेना की वर्दी में अपनी गोद में एक बच्ची को थामें अपने पति के अंतिम संस्कार में जा रही है। इस तस्वीर में दिख रही महिला मेजर कुमुद डोगरा है जो अपनी पति विंग कमांडर दुष्यंत वत्स के अंतिम संस्कार में जा रही हैं। उनके हाथ में उनकी और दुष्यंत वत्स की पांच दिन की बेटी है। 15 फरवरी को असम के माजुली के आइसलैंड में इंडियन आर्मी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें उनके पति दुष्यंत वत्स की मौत हो गई थी।

विंग कमांडर वत्स को अपनी बेटी को देखने का मौका भी नहीं मिला
असम के माजुली आइसलैंड में भारतीय सेना का माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें सवार दोनों ही पायलटों की मौत हो गई थी। मरने वाले दोनों पायलटों का नाम विंग कमांडर जयपाल जेम्स और विंग कमांडर दुष्यंत वत्स है। जो तस्वीरे सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रही हैं उसमें वत्स की पत्नी मेजर कुमुद डोगरा अपने पति के अंतिम संस्कार में जाते हुए दिख रही हैं। वर्दी में आगे बढ़ती मेजर कुमुद की गोदी में सिमटी उनकी पांच दिन की बच्ची पर जाती है। बताया जाता है कि विंग कमांडर वत्स को अपनी बेटी को देखने का मौका भी नहीं मिल सका था।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग इन फोटो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्विटर यूजर्स पारूल माथुर लिखती हैं कि मेजर कुमुद को देख कर उन्हें एक ही समय पर दुख और साहस दोनों का एहसास हो रहा है।

तस्वीर को करोड़ों लोगों की तरफ से सलाम
तो वहीं एक और ट्विटर यूजर लिखते हैं कि फारूक अहमद लिखते हैं कि इस फोटो ने लाखों लोगों का दिल तोड़ा है साथ ही इस तस्वीर को करोड़ों लोगों की तरफ से सलाम है। एक साधारण भारतीय होने के नाते में सिर्फ शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। जय हिंद।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications