दिल्ली: कीर्ति नगर में भीषण आग से 100 झुग्गियां जलकर खाक, लोग हुए बेघर

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली में काफी चर्चिच फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लग गई। यह आग कीर्ति नगर में लगी थी, जिसे काफी घंटों की मशक्कत के बाद आज सुबह बुझा दिया गया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस भीषण आग की वजह से यहां घनी बस्ती में रह रहे लोग बेघर हो गए हैं। आग की वजह से 100 से अधिक बस्ती में आग में खाक हो गईं। आग में बड़ी संख्या में तमाम फर्नीचर भी जल गए, जिसकी वजह से लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

fire

यह आग देर रात चार मंजिला स्थित बिल्डिंग में लकड़ी की दुकान में लगी थी, जोकि धीरे-धीरे पूरी बस्ती में फैल गई। यहां रह रहे 100 से अधिक झुग्गियों जलकर खाक हो गईं, जिसकी वजह से ये लोग बेघर हो गए। हादसे में दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। इस आग को बुझाने के लिए 30 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया था, जिसने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आज काबू पा लिया।

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि जबतक फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती आसपास के इलाकों में आग फैल गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग की वजह से यहां पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही थी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचते ही काफी तेजी से आग को बुझाने का अभियान शुरू किया और पूरे इलाके को खाली करा लिया, जिससे कि यह आग और बिल्डिंग्स में नहीं फैल पाई। हालांकि अभी तक इस आग के पीछे की वजह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें- आज फिर बढ़े तेल के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+