चीन सीमा विवाद: मेजर जनरल रैंक के अधिकारी आज करेंगे बैठक, गलवान इलाके पर होगी बात

नई दिल्ली: चीन सीमा पर विवाद पिछले डेढ़ महीने से जारी है। इस बीच सोमवार की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 जवान शहीद हो गए। वहीं चीन के भी 40 से ज्यादा जवान हताहत हुए हैं। इस झड़प के बाद दोनों देशों ने फिर से बातचीत के जरिए विवाद को हल करने के लिए कदम बढ़ाया है। जिसके तहत आज लद्दाख में दोनों देशों के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी बैठक करेंगे।

china

Recommended Video

      India China Tension : Modi Government एक्शन में, LAC पर सेना अलर्ट | Galvan Valley | वनइंडिया हिंदी

      भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक 20 सैनिकों की शहादत के बाद दोनों देशों में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, साथ ही गलवान इलाके में चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए आज दोनों देशों के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी लद्दाख में बैठक करेंगे। इस बैठक में 15-16 जून की रात हुई झड़प पर भी चर्चा होगी। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीनी विदेश मंत्रालय के सामने लद्दाख में हुई घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई थी।

      बुधवार की बैठक बेनतीजा
      इससे पहले दोनों देशों के प्रमुख जनरलों ने गलवान को लेकर बैठक की थी, जो बेनतीजा साबित हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसी तरह के जमीनी बदलाव न होने के कारण यह बातचीत अनिर्णायक रही है। इसके साथ ही चीन की नापाक हरकत को देखते हुए भारतीय सेना ने LAC पर चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही सैनिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+