मदुरै में ज्वेलरी शॉप में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
तमिलनाडु के मदुरै में भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी शॉप में आग लग गई है। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मदुरै सरकारी अस्पताल के डीन ने बताया कि झुलसे व्यक्ति को जब अस्पताल में लाया गया तो वह मृत था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की ओर से कहा गया कि अभी कुछ और लोग भी भीतर फंसे हो सकते हैं। उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications