Delhi: तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियों ने बुझाया
नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज एक के बाद दूसरी बार आग लगने की खबर सामने आई है। देर रात तुगलकाबाद स्थित झुग्गी में बीती रात यह आग लगी थी, उसके बाद अब केशवपुरम इलाके में स्थित फुटवियर बनाने की फैक्ट्री में भी आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।
Recommended Video

इससे पहले देर रात तुगलकाबाद स्थित झुग्गी में आग लगई गई थी। साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि हमे देर रात तकरीबन 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 18-20 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश शुरू की गई है। हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं साउथ दिल्ली जोन के डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर एसएस तुली ने बताया कि मौके पर अबतक कुल 30 फायर की गाड़ियों को भेजा जा चुका है, जिसके बाद अब आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लग सकता है, हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके के सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल में शाम को आग लग गई थी। यह अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए रिजर्व किया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में 7 मरीजों को बचाया गया था।
Delhi: A fire has broken out at Tughlakabad slums. Rajendra Prasad Meena, DCP South East says, "We received information of fire at around 1 am, 18-20 fire tenders are at the spot. Firefighting operations underway. No casualty reported so far". pic.twitter.com/9ny3HpHAAZ
— ANI (@ANI) May 25, 2020












Click it and Unblock the Notifications