मध्य प्रदेश के पाकीजा मॉल में लगी भीषण आग, सात लोग घायल
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बूढ़नपुर स्थित पाकीजा मॉल में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग में तकरीबन 7 लोगों के घायल होने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग की लपटें इतनी भयावह हैं कि इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मॉल में बड़ी जान-माल की क्षति हुई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग लगने की क्या वजह है। प्रशासन की ओर से लगातार आग को बुझाने की कोशिश हो रही है।

वहीं महाराष्ट्र के थाणे में भी आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक रबर फैक्ट्री जोकि डोंबीवली इलाके में स्थित है यहां बीती रात आग लग गई। मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन अभी तक फैक्ट्री में आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।
इसे भी पढ़ें- बेकाबू पेट्रोल-डीजल की कीमत, आज फिर से हुई बड़ी बढ़ोतरी












Click it and Unblock the Notifications