राजस्थान के जोधपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, तीन की मौत
नई दिल्ली। राजस्थान में एक बड़ा हादसा सामने आया है, यहां निर्माणाधीन इमारत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। यह दुर्घटना बीती रात जोधपुर के पृथ्वीपुरा इलाके में हुई है। घटना के बारे में यहां के डीएम ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज चल रहा है। पूरे हादसे की विस्तृत जांच का आदेश दे दिया गया है, जल्द ही इस बात का पता चलेगा कि इमारत कैसे गिरी।













Click it and Unblock the Notifications