मुंबई के गोवंडी में इमारत गिरने से 3 की मौत, 7 घायल
मुंबई, 23 जुलाई। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमे बिल्डिंग गिरने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला मुंबई के कोवंडी इलाके का सामने आया है, यहां एक बिल्डिंग गिर गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव का कार्य हो रहा है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में भारी बारिश के चलते मकान ही ढह गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव के कार्य में जुटी है। बता दें कि इससे पहले सतारा में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। जहां मलबे का पहाड़ गिर गया था, जिसके नीचे कई लोग दब गए थे, जिसमे से अभी भी कुछ लोग लापता हैं। महाराष्ट्र के एक दर्जन से अधिक जिले ऐसे हैं जहां लगातार बारिश हो रही है और नदियां उफान पर है, यहां हालात बाढ़ जैसे हैं। गांवों से तमाम शहरों का संपर्क टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications