महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

nagpur, नागपुर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में कलांब रोड पर भीषड़ सड़क हादसा सामने आया है। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे 9 लोगों की जान चली गई है, हादसे में 6 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। हादसा सोमवार को देर रात हुआ है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा वाहन कलांब रोड से जा रहा था, इसी दौरान इसकी एक ट्रक स भिड़ंत हो गई। यह भिड़त आमने-सामने हुई जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया।

accident

घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक और यात्री गाड़ी के बीच हुई टक्कर के चलते यह भीषण हादसा हुआ है। घायलों को अस्पतालमें भर्ती करा दिया गया है जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 24 दिसंबर को भी रोहतक रेवाड़ी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमे एक के बाद 50 गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा कोहरे की वजह से हुई थी।

इस हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने मृतकों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+