आंध्र प्रदेश के पलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बस और लॉरी की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा आंध्र प्रदेश के पलनाड़ू जिले में हुआ है। हादसे में घायलों को चिलकलुरीपेट सरकार अस्पताल में भर्ती किया गया,जिसके बाद इन्हें गुंटूर में आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनके नाम अंजी, उपगुंडूर काशी,उपगुंडूर लक्ष्मी, मुप्पाराजू ख्याति सैश्री हैं। ये सभी लोग बापतला जिले के निवासी थे। दो अन्य मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति ने बताया कि बस में 42 लोग सवार थे, ये लोग सोमवार को वोट डालने के बाद वापस जा रहे थे। इसमे एक लॉरी ड्राइवर, बस ड्राइवर और चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार बस बापतला से हैदराबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी और बस की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गए थे।












Click it and Unblock the Notifications