दरिंदगी: नौकरानी को पिलाती थी पेशाब और जलाती थी गर्म फ्राईपैन से

तीन साल बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में अपनी मां से मिलने वाली लड़की ने बताया कि उसकी मालकिन उसको पेशाब पिलाती थी, गर्म फ्राईपैन से जलाती थी, नंगा करके बाथरूम में रखती थी और कभी कभी तो झाड़ू से मारने के बाद हंसती भी थी। लड़की पर हुए शोषण का आरोप इसी बात से लगाया जाता है कि वह अब अपनी स्थानीय भाषा संथाली भूल चुकी है। अत: मां से बात करने के लिए एक अन्य व्यक्ति की मदद लेनी पड़ी जो कि हिंदी और संथाली दोनों जानता था।
लड़की की मां ने बताया कि मुझसे एक व्यक्ति ने बेटी को घरेलू नौकरी दिलाने की बात कही थी। जिसके बाद मैंने उसे दिल्ली भेज दिया, उसके बाद मेरी उससे कभी बात नहीं हुई। मुझे इन तीन सालों में 15 हजार रूपये मिले लेकिन मेरी बेटी की जो हालत हो गयी है उसके लिए मैं खुद को कभी माफ नहीं करूंगी। मैं इसे घर ले जाऊंगी और कभी बाहर नहीं भेजूंगी। महिला ने बताया कि मेरी एक बेटी मुंबई में घरेलू काम करती है।
महिला ने बताया कि वह 150 रूपये प्रतिदिन कमाती है और सास ससुर और अपने तीन बच्चों का पालन पोषण करती है।
वहीं मालकिन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, लड़की ने मजिस्ट्रेट को बयान दर्ज करवा दिया है और चाहती है कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।












Click it and Unblock the Notifications