Mahua Moitra: ममता और टीएमसी ने महुआ मोइत्रा से बनाई दूरी, कांग्रेस क्यों दे रही है साथ?

संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अपने आक्रामक तेवर की वजह से पहचानी जाने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अभी बड़े संकट में घिरती नजर आ रही हैं। उनपर लोकसभा में सवाल पूछने के लिए विदेश में बैठे कारोबारी से मोटी रिश्वत और लग्जरी गिफ्ट लेने के गंभीर आरोप लगे हैं।

महुआ के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिकायत की है, जिसके बाद इस मामले की जांच संसद की एथिक्स कमेटी कर रही है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने महुआ को उसके बिजनेस हित में कथित रिश्वत और महंगे उपहार दिए हैं, उसने हलफनामा देकर इन आरोपों की पुष्टि कर दी है।

mahua moitra and congress tmc

महुआ से ममता और तृणमूल ने बनाई दूरी
पश्चिम बंगाल की नदिया के कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा सवाल के बदले रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों में घिरी हैं। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनके वकील को भी अप्रिय स्थिति में उनका केस छोड़ना पड़ा है। लेकिन, तृणमूल कांग्रेस या इसका आला कमान यानी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी इस मुद्दे पर अभी पूरी तरह से शांत हैं। जबकि, अगर महुआ के खिलाफ आरोप साबित हुए तो उनकी लोकसभा सदस्य तक छिन सकती है।

पार्टी इस मुद्दे पर नहीं बोलेगी- टीएमसी नेता
टीएमसी के एक नेता के मुताबिक पार्टी का स्टैंड यही है कि इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करनी है। टीएमसी के एक और नेता ने भी इस दावे का समर्थन किया है। उनके अनुसार, 'पार्टी इसपर टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने (मोइत्रा) पहले ही इस मामले में एक बयान जारी कर दिया है।'

महुआ पर रिश्वत और महंगे गिफ्ट लेकर सवाल पूछने के हैं आरोप
महुआ पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बहुत ही गंभीर हैं। बीजेपी सांसद की शिकायत में दुबई में रहने वाले दर्शन हीरानंदानी नाम के बिजनेसमैन का नाम लिया गया है, जो उद्योगपति गौतम अडाणी का कोरोबारी प्रतिद्वंद्वी है। इसने अपने हलफनामे में उसके बिजनेस हितों की रक्षा के लिए महुआ की ओर से खुद के इस्तेमाल होने के भी दावे किए हैं।

महुआ पर आरोप है कि उसने लोकसभा सांसद के तौर पर मिले आधिकारिक लॉग-इन आईडी और पासवर्ड भी उस कारोबारी को दे दिए थे, ताकि वह अडाणी के खिलाफ पूछने लायक मटेरियल दे सके। अडाणी के बिजनेस हितों पर चोट करने की एवज में सांसद की हर मांगों को पूरा करना उस कारोबारी की एक तरह से मजबूरी बन गई थी।

कांग्रेस ने किया महुआ का बचाव
महुआ पर आरोप है कि हीरानंदानी के फायदे के लिए उन्होंने संसद में उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ कई सवाल पूछे और उसके बहाने मोदी सरकार को भी घेरने की कोशिश की। लेकिन, जहां इस मामले में टीएमसी नेतृत्व ने उनसे किनारा कर रखा है, वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी उनके बचाव में खड़े दिख रहे हैं।

चौधरी ने आनंदबाजार ऑनलाइन को बताया है, 'इसमें मुझे नहीं लगता कि महुआ मोइत्रा ने कुछ गलत किया है। सांसद तो सवाल उठाएंगे, लेकिन सवाल नापसंदगी का है तो उसे चुप करा दिया जाएगा....किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह नहीं हो सकता।'

हीरानंदानी ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं का भी लिया नाम
रिपोर्ट के मुताबिक हीरानंदानी ने दावा किया है कि महुआ का अडाणी से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस के कई नेताओं से बातचीत होती थी, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे। इसके अलावा कुछ भारतीय और न्यूयॉर्क टाइम्स और बीबीसी जैसे विदेश अखबारों से भी वह इसको लेकर संपर्क में थीं।

हीरानंदानी ने यहां तक कहा कि महुआ की मांगों से कई बार वे तंग हो जाते थे। लेकिन, उन्होंने कहा, 'कई बार मुझे लगा कि वह मेरा गलत फायदा उठा रही हैं और वह सब करने का दबाव डाल रही हैं, जो मैं नहीं करना चाहता था,, लेकिन मेरे पास कोई उपाय नहीं था।' दुबई में रहने वाले इस कारोबारी को लगता था कि महुआ की मदद से विपक्ष शासित राज्यों भी में उसे फायदा मिल सकता है।

उसने कहा है, '...क्योंकि राहुल गांधी, शशि थरूर और पिनाकी मिश्रा जैसे विपक्ष के कई नेताओं के साथ उनकी बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग थी, जिनके साथ करीबी रिश्ते भी थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+