महुआ मोइत्रा पर हीरानंदानी से कौन-कौन से गिफ्ट मांगने का लगा है आरोप? सामने आई लग्जरी आइटम की लिस्ट

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा सवाल के बदले कैश मामले में लगातार फंसती नजर आ रही हैं। रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी के बेटे दर्शन हीरानंदानी ने तृणमूल कांग्रेस सासंद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले कैश-गिफ्ट लेने के आरोप लगाए हैं। दर्शन ने दावा किया कि उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछने के लिए महुआ की संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था।

महुआ पर आरोप है कि, इसके लिए उन्हें कैश और गिफ्ट दिए गए थे। अब खबर सामने आ रही है कि, दर्शन हीरानंदानी सरकारी गवाह बन गए हैं। हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने अपना हलफनामा दिया है। जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है।

Mahua Moitra Gifts For Questions case Darshan Hiranandani Jai Anant Dehadrai Nishikant Dubey

दर्शन हीरानंदानी ने दावा किया कि टीएमसी सांसद महुआ ने महंगे लग्जरी आइटम, दिल्ली में उनके बंगले की मरम्मत, यात्रा खर्च, छुट्टियों के अलावा देश और दुनिया में अलग-अलग जगहों पर यात्राओं के लिए उनसे कई बार मदद ली है।

वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में महुआ को दिए गए गिफ्ट की जानकारी सामने आई है। ऑपइंडिया वेबसाइट का दावा है कि उसने सूचीबद्ध उत्पादों और उनकी लागत के बारे में जानकारी हासिल की है। लिस्ट में पहला गिफ्ट आईफोन-14 प्रो है। जो हाल में महुआ मोइत्रा के पास देखा गया था। जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में देहाद्राई के हवाले से लिखा गया है कि, उन्हें हर्मीस के स्कार्फ गिफ्ट मिले हैं। जिनकी प्रति पीस भारतीय बाजार में कीमत 30 से 38 हजार के बीच है। इसके अलावा उन्हें गिफ्ट में लुई वुइटन ब्रांड के कई गिफ्ट मिले हैं। इसमें भी स्कार्फ- हैंडबैग जैसी वस्तुएं शामिल हैं। जो काफी महंगे होते हैं। सूची में अगला आइटम साल्वाटोर फेरागामो के 35 जोड़ी जूते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में इन जूतों की कीमत 70,000 रुपये से 1,10,000 रुपये के बीच बताई गई है। 35 जोड़ी जूतों की कुल कीमत 28 लाख रुपये बताई जा रही है। सूची में अगला आइटम फ्रांस और इटली की महंगी वाइन थी, जिसकी कीमत 5,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रति बोतल के बीच हो सकती है।

सूची में अगला आइटम गुच्ची का बैग था। जो भारत में करीब 2 लाख रुपए का मिलता है। वकील देहाद्राई ने दावा किया कि उन्हें बर्लुटी ब्रांड का मगरमच्छ के चमड़े का बैग भी मिला था। बर्लुटी के इस बैग की कीमत 14,500 अमेरिकी डॉलर यानी 12 लाख रुपये से ज्यादा है। ये सारी जानकारी ऑप इंडिया ने प्रकाशित की है। वन इंडिया इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।

दर्शन हीरानंदानी द्वारा दायर हलफनामें में कहा गया है कि, उनकी महुआ से मुलाकात साल 2017 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद वह पिछले कुछ वर्षों में उनकी करीबी निजी दोस्त बन गईं। उन्हें उम्मीद थी कि जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार है वहां बिजनेस बढ़ाने में उन्हें मदद मिलेगी। दर्शन हीरानंदानी का कहना है कि, कई बार मुझे लगा कि वो मेरा अनुचित फायदा उठा रही हैं और मुझ पर उन चीजों के लिए दबाव डाल रही है जो मैंने नहीं किया, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

इस सप्ताह की शुरुआत में महुआ मोइत्रा के एक्स पार्टनर और वकील जय अनंत देहाद्राई ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के लिए हीरानंदानी से मदद ली थी। वकील जय अनंत देहाद्रयी की सूचना के आधार पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर टीमएसी सांसद मोइत्रा के संसदीय आचरण की जांच कराने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+