'CBI-ED जैसी जांच एजेंसियों का बजट किया गया कम', महुआ मोइत्रा ने बजट में गई कटौतियों पर सीतारमण को घेरा
Mahua Moitra Lok Sabha Speech: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय बजट पर जबरदस्त भाषण दिया। इस दौरान मोइत्रा ने बजट में की गई कटौतियों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी को घेरा।
महुआ मोइत्रा ने निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2024-25 में कुछ भी नहीं करके भारत के लोगों का मजाक उड़ाया है। इस दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के बजट में की गई कमी का भी जिक्र किया।

मोइत्रा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एक कारोबारी के यहां से जांच एजेंसियों के अधिकारियों को नेताओं के खिलाफ एक्शन के लिए फोन आते हैं। इतना ही नहीं, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों उनका राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अत्यधिक उपयोग आते है।
खबर के मुताबिक, महुआ मोइत्रा ने कहा, "मैं इस पूरे बजट में वित्त मंत्री से सिर्फ एक बात पर सहमत हूं कि सीबीआई-ईडी का बजट इस साल कम कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, मैं सोच रही थी कि ऐसा क्यों हुआ है? क्या ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि जनता को ये अच्छा नहीं लग रहा था कि सरकार सीबीआई-ईडी को विपक्ष के पीछे लगा रही थी?
उन्होंने आगे कहा कि उनसे फर्जी हलफनामे दायर करवा रही थी...या फिर इसलिए कि आपने सीबीआई-ईडी को अहमदाबाद के एक बिजनेसमैन को आउटसोर्स कर दिया है, जो सब चीजें कंट्रोल कर रहा है। सदन में बोलते हुए महुआ ने कहा कि मैं तो कहती हूं कि सीबीआई-ईडी का बजट पूरी तरह से जीरो कर दीजिए।
मोइत्रा ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में कुछ भी नहीं करके भारत के लोगों का मज़ाक उड़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, "लोग चाहते थे कि सुधार हो, लेकिन आपने ठीक इसके विपरीत किया। आपने वही कैबिनेट, वही वित्त मंत्री रखा है, जिसने वही घटिया बजट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications