महेश मांजरेकर को हुआ ब्लैडर कैंसर, मुंबई में की गई सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत
मुंबई, 23 अगस्त: फिल्म निर्माता और एक्टर महेश मांजरेकर को ब्लडैर कैंसर हुआ है। कैंसर का पता चलने के बाद मुंबई में उनकी सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद महेश की तबीयत में अब काफी सुधार है। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर 63 साल के महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने का पता चला था। 10 दिन पहले मुंबई में उनकी सर्जरी हुई है।

महेश की तबीयत में काफी सुधार
बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी अपनी पहचान रखने वाले महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का पता चलने के बाद 10 दिन पहले मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सर्जरी की गई। महेश मांजरेकर की सर्जरी सफल रही और उनको अब हॉस्पिटल से छुट्टी बी मिल गई है। मांजरेकर की सर्जरी को लेकर मीडिया से पर्दा रखा गया। उनके अस्पताल से घर जाने के बाद मीडिया में इसका पता चला है।
Recommended Video

महेश एक्टर और डायरेक्टर, दोनों रोल में रहे सफल
महेश मांजरेकर फिल्म निर्देशक, लेखक, निर्माता और एक्टर हैं। महेश मांजरेकर ने 'वास्तव: द रियलिटी' जैसे सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया है। इसके अलावा महेश मांजरेकर ने 'आई', 'वास्तव', 'निदान' और 'वास्तव' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। एक्टिंग की बात की जाए तो महेश ने 2002 की फिल्म 'कांटे' से अभिनय की शुरुआत की। महेश मांजरेकर ने 'वॉन्टेड', 'रेडी', 'दबंग', 'जिंदा', 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

मराठी फिल्मों के भी स्टार हैं महेश मांजरेकर
हिन्दी के अलावा महेश ने कई टीवी शो जैसे, झलक दिख ला जा, अरे दीवानों मुझे पहचानों, माहाराष्ट्रचा सुपरस्टार 1, बिग बॉस मराठी सीजन 1, 2 और 3 में भी काम किया है। मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। सई ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।












Click it and Unblock the Notifications