TIME का आर्टिकल शेयर कर मोदी पर भड़के महेश भट्ट, लोगों ने कहा- सेक्युलर प्लेग से ग्रसित हैं आप
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है लेकिन कुछ लोगों को अभी भी ये बात पच नहीं रही है और इसी कारण वो अभी भी मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका छोड़ नहीं रहे हैं, पीएम पर करार वार करने वालों की लिस्ट में अब नाम शामिल हुआ है मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक और लेखक महेश भट्ट का, जिन्होंने पीएम मोदी पर तीखा वार किया है लेकिन इस वार के चलते वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं और ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं।

महेश भट्ट ने साधा PM मोदी पर निशाना
दरअसल महेश भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्रकार राणा अयूब का एक आर्टिकल शेयर किया था, जिसका शीर्षक था- वो चुनाव जिनके चलते करोड़ों लोग डर के साए में हैं, इस आर्टिकल में राणा अयूब ने एनआरसी पॉलिसी, भीड़ द्वारा गौ रक्षा के नाम पर हत्या और ध्रुवीकरण की कोशिशों के चलते देश में एक बड़ा समुदाय अपने भविष्य को लेकर लिखा है। आपको बता दें कि पत्रकार राणा अयूब को वामपंथी विचारधारा से प्रभावित कहा जाता है।
'मोदी ने खतरनाक हिंदू राष्ट्रवाद के विचारों को उन्मुक्त किया'
राणा ने यह आर्टिकल टाइम मैगजीन के लिए लिखा था, भट्ट ने इस आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा था कि ऐसे दस्तूर को, ऐसे बेनूर को, मैं नहीं मानता, मैं नहीं जानता, मोदी ने खतरनाक हिंदू राष्ट्रवाद के विचारों को उन्मुक्त किया है। वे दूसरे कार्यकाल में और भी ज्यादा मजबूत होंगे।
लोगों ने महेश भट्ट की लगा दी क्लास
महेश भट्ट के इस ट्वीट पर बीजेपी वालों की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन बीजेपी समर्थकों को जरूर भट्ट की ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने महेश भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया, लोगों ने भट्ट की काफी आलोचना की है, लोगों ने भट्ट को सेक्यूलर प्लेग से ग्रसित कहा है। यूजर्स ने कहा-भाई ये जिस बीमारी से ग्रस्त है उसे सेक्युलर प्लेग कहते है, जल्द ही इनकी ये बीमारी का इलाज होगा।
सोशल मीडिया पर महेश भट्ट हुए ट्रोल
कुछ यूजर्स ने लिखा है कि भाजपा की इस जीत ने बहुत सारे स्वघोषित बुद्धजीवीओ क़ा भ्रम तोड़ दिया कि वो सच में किसी उल्लू से कम नहीं, तो किसी ने लिखा है कि मुसाफिरों को जो छांव दे, हां हम वही दरख़्त हैं। नेता की खातिर राष्ट्र विरोध न हो,इसमें भी हम सख्त हैं।
लोगों ने को कहा-तेरी रायशुमारी फिजूल है भट्ट
स्वाभिमान का बहता जो रणभूमि में,हम में वही रक्त हैं। खानदानी गुलाम वो बने रहें, गर्व है कि हम मोदी भक्त हैं। तो किसी ने लिखा कि ये जलन है कोई जज़्बात नहीं।मुल्क में मुश्किल कोई हालात नहीं।तेरी रायशुमारी फ़िज़ूल है भट्ट। क्योंकि, तेरी कोई औक़ात नहीं।।
लोगों का भड़का गुस्सा
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications