MaharashtraAssemblyPolls: 370 को लेकर जो कसक थी उसे हमने उखाड़ फेंका: अमित शाह

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, इसी के मद्देनजर आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर में रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और महाराष्ट्र ने पीएम मोदी को लोकसभा में 300 से ज्यादा सीटे दीं और मोदी जी ने सांसद के पहले ही सत्र में 70 साल से देश की जनता के सीने में कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लेकर जो कसक थी, उसे 5 अगस्त को उखाड़ फेंका।

MaharashtraAssemblyPolls: 370 को लेकर जो कसक थी उसे हमने उखाड़ फेंका: अमित शाह

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता के सामने 2 विकल्प हैं एक ओर मोदी जी, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना खड़ी है, तो दूसरी ओर राहुल बाबा और शरद पवार जी हैं। इन दोनों के बीच में महाराष्ट्र की जनता को निर्णय लेना है। मोदी जी ने एयर स्ट्राइक कराई, बालाकोट के आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए, सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। लेकिन राहुल गांधी कहते हैं की आप चोला ओढ़ कर खून की दलाली करते हैं।

अमित शाह ने आगे कहा कि जन धन योजना के अंतर्गत 2.50 खाते खोले गए हैं और 15 लाख गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई और 40 लाख गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए। एनसीपी-कांग्रेस सरकार के दौरान केंद्र की ओर से महाराष्ट्र को 1.15 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे जबकि पीएम मोदी के शासन में राज्य को पिछले पांच वर्षों में 2,86,354 करोड़ रुपये दिए गए हैं, अब फैसला आपको करना है, देश के विकास के पथ पर बढ़ रहा है और मुझे लगता है कि आप भी विकास ही चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+