Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'प्‍लीज, राजनाथ सिंह से बोलो कि मेरी जान बचा लें'

मुंबई। अभी आपने पढ़ा (CLICK ON PREVIOUS) कि आरिफ माजिद को किस तरह से अपने घरवालों से अपील करता था कि वे उसे घर वापस ले जाएं। आरिफ की ही तरह अब उसका साथी शाहीन टांकी भी मदद की गुहार लगा रहा है। शाहीन टांकी घर लौटने को बेकरार है। आपको बता दें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज ही गुवाहाटी में यह बात कुबूल की है कि देश के युवाओं में आईएस के लिए आकर्षण बढ़ रहा है।

Rajnath SIngh

राजनाथ सिंंह को फोन करो

शाहीन अपने घर में फोन कर रहा है और वह अपने घरवालों से अपील कर रहा है कि प्‍लीज राजनाथ सिंह को फोन करो और उनसे बोलो कि उसकी जान बचा लें।

सूत्रों की मानें तो माजिद की ही तरह तीन और युवा अपने परिवार वालों के सामने गुहार लगा रहे हैं कि उन्‍हें सुरक्षित देश वापस ले आएं। अब एजेंसियां इस पर सक्रिय होकर काम कर रही हैं। एजेंसियों की पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह से इन तीनों को वापस लाया जाए।

वापसी से जाएगा एक सकारात्‍मक संदेश

शाहीन अपने परिवार वालों को फोन करता है और वह भी माजिद की ही तरह रो-रोकर उनसे उसे वापस लाने की अपील करता रहता है। वह अपने घर वालों को फोन कर कहता है कि वे गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करें और उसकी वापसी के लिए सारे इंतजाम जल्‍द से जल्‍द कराएं।

भारतीय एजेंसियों ने इनकी लोकेशन का पता लगाया है। अब वह इन सु‍रक्षित वापसी को सुनिश्चित करने की अपनी योजना पर काम कर रही हैं। एजेंसियों के मुताबिक इन लड़कों के पास आईएसआईएस से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। एजेंसियों के मुताबिक इन लड़कों को वापस लाकर वह देश के बाकी युवाओं को एक संदेश देना चाहती हैं कि आईएसआईएस उन्‍हें इराक में उन कामों को करने के लिए कहेगा जिसकी कल्‍पना भी उन्‍होंने नहीं की होगी।

इसके अलावा उनकी जान बचाने के लिए भी आईएसआईएस कभी आगे नहीं आएगा। अंधाधुंध फायरिंग के समय आईएसआईएस का रवैया बिल्‍कुल बदल जाता है और फिर लोगों को अपनी रक्षा खुद करनी होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+