दो नाबालिग बेटियों की हत्या, फिर मां की आत्महत्या के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड के नूर मोहल्ले में एक महिला द्वारा दो बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि दो लड़कियों जिनमें एक की उम्र 9 और दूसरे की उम्र 7 साल थी, के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

Maharashtra: two girls physical attack in Noor Mohalla of Pimpri-Chinchwad, One arrested

रेप का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि घटना की जांच अभी जारी है। बता दें कि घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन जब महिला और उसकी दो बेटियों की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल दो बच्चियों के साथ रेप की घटना की पुष्टि होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। हालांकि इस घटना से जुड़ी बाकी जानकारी अभी आनी बाकी है। राज्य में रेप की घटनाओं में लगातार वृद्धि के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। क्योंकि इससे पहले रेप के ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। खासकर मुंबई शहर में इन मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें- SI बहू ने सास, पति और गर्भवती ननद पर बरपाया कहर, जानवरों की तरह दांतों से काट खाया

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+