SI बहू ने पति, गर्भवती ननद और CSP सास पर बरपाया कहर, जानवरों की तरह दांतों से काट खाया

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा पुलिस थाना की एक महिला एसआई पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोपी उसकी सास ने लगाए हैं, जिनके मुताबिक महिला एसआई ने सास, पति और गर्भवती ननद पर कहर बरपाया। उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया। दांतों से काट ​खाया। वहीं इस मामले में आरोपित एसआई बहू ने भी मारपीट की रिपोर्ट दी है।

In laws Beaten BY SI Daughter In Law AT indore MP

पुलिस के अनुसार रिटायर्ड सीएसपी प्रभा चौहान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी एसआई बहू श्रद्धा ने अपनी बहन पटवारी पूजा और मां मधु परिहार के साथ रविवार को घर पर आई। घर में आते ही उनके साथ में मारपीट शुरू कर दी। तीनों मिलकर ने मिलकर गला दबाया।

पति ने देखा तो बचाने के लिए आए। पति को धमकी देकर अलग कर दिया कि अगर बीच में आए तो बलात्कार के केस में फंसा देंगी। इसके बाद गर्भवती बेटी के पास जा पहुंचीं और उसे पीटा गया। वह अपने मेडिकल चेकअप के लिए उनके घर पर आई थी। बेटी के साथ मारपीट होती देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सास और ननद के साथ मारपीट करने के बाद पति के साथ भी जमकर मारपीट की गई। सूचना पाकर पहुंची ने पीड़ितों का मेडिकल करवाया है।

In laws Beaten BY SI Daughter In Law AT indore MP

पति अभिषेक के मुताबिक श्रद्धा का घर में भी व्यवहार अच्छा नहीं है। उनके साथ तो विवाद करती ही रहती है। हाल ही में बेटा स्कूल नहीं गया तो उसके साथ में मारपीट की गई। इस पर जब घर पर आए तो उन्हें इस बारे में पता चला। इस पर घर छोड़कर चली गई। इसके बाद रात को वापस आई और मारपीट की।

In laws Beaten BY SI Daughter In Law AT indore MP

वहीं, एसआई श्रद्धा ने भी अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। लसूड़िया थाने में की गई अपनी शिकायत में उसने बताया कि पति शादी के बाद से ही उनके साथ में मारपीट करता है। ससुराल पक्ष भी दहेज के लिए और हर छोटी-मोटी बातों को लेकर उनके साथ में विवाद करते रहे हैं। कल रात को भी उनके साथ में विवाद किया गया और मारपीट की गई। इस संबंध में एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र का कहना है कि बाणगंगा में पदस्थ एसआई और रिटायर्ड सीएसपी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की शिकायत लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+