Maharashtra: एनसीपी के 3 लापता विधायकों ने शरद पवार को समर्थन का किया ऐलान
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी सरकार के गठन के बाद लगातार सियासी उठापटक का दौर जारी है। जिन विधायकों के अजित पवार के साथ होने का दावा किया जा रहा था उसमे से तकरीबन सभी शरद पवार खेमे में वापस आ चुके हैं। जिन तीन एनसीपी विधायकों को दिल्ली ले जाया गया था उन्होंने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से फोन पर बात करके शरद पवार को समर्थन देने की बात कही है। इन विधायकों ने कहा कि उन्हें अजित पवार ने भ्रमित किया था और विशेष विमान से दिल्ली ले गए थे, जहां वह ओबराय होटल में ठहरे हैं।

तीनों विधायकों ने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से फोन पर बात करके कहा है कि वह वापस शरद पवार के पास आना चाहे हैं। वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि आज शाम तक हमारी पार्टी के सभी विधायक वापस हमारे पास आ जाएंगे। फडणवीस जी सदन में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। हम मांग करते हैं कि फडणवीस अपना इस्तीफा दें। नवाब मलिक ने कहा कि अजित पवार ने गलती की है, कल से ही उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है, अभी तक उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया है, बेहतर होगा अगर वह अपनी गलती को महसूस करें।
वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं पवार साहब से मिला हूं, मुझे बताया गया है कि अजित पवार ने विधायकों के पत्र का गलत इस्तेमाल किया है। जबकि शरद पवार का कहना है कि उनके किसी भी विधायक ने अजित पवार को समर्थन नहीं दिया है, उनका कहना है कि उनके पत्र का गलत इस्तेमाल किया गया है। चव्हाण ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पास संख्या है। जिन विधायकों को गुमराह करके ले जा जाया गया था उसमे से अधिकतर वापस आ गए हैं, बाकि के विधायक भी जल्द ही वापस आ जाएंगे। हमारे सभी 44 विधायक सुऱक्षित स्थान पर हैं। हमे किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications