गणित का सवाल गलत होने पर शिक्षक ने छात्र के मुंह में डाल दिया डंडा, ICU में भर्ती

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पिंपलवाडी जिले में शिक्षक की छवि का विकृत रूप देखने को मिला। यहां एक शिक्षक ने एक छात्र के मुंह में डंडा डाल दिया। छात्र की गल्ती सिर्फ इतनी सी थी कि उसने गणित के सवाल का गलत जवाब दे दिया था। शिक्षक की इस हरकत से छात्र की अन्ननलिका और श्वसननलिका में काफी गंभीर चोटें आई हैं। छात्र का इलाज पुणे के रूबी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस बारे में रोहन की मां सुनीता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

मुंह में छड़ी डालने से फट गई सांस नली

मुंह में छड़ी डालने से फट गई सांस नली

मामला महाराष्ट्र के पिंपलवाडी जिले का है जहां परिषद प्राथमिक स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले रोहन को शिक्षक ने निर्ममता से सजा दी है। हुआ यूं कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र रोहन से गणित के सवाल गलत होने की वजह से गुस्से में चंद्रकांत सोपान शिंदे नामक शिक्षक ने छात्र को डांटा था कि तुझे कुछ भी नहीं आता। ऐसा बोलकर शिक्षक ने हाथ में पकड़ी छड़ी रोहन के मुंह में डाल दी। अचानक मुंह में छड़ी डालने से रोहन जोर-जोर से रोने लगा और उसकी अन्ननलिका और श्वसननलिका में चोट पहुंची

 बोल नहीं पा रहा छात्र

बोल नहीं पा रहा छात्र

मुंह में चोट लगने की वजह से रोहन को बोलने में भी काफी तकलीफ हो रही है। रोहन को पहले राशीन में निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया था। बाद में बारामती में के हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन रोहन की हालत को देखते हुए तुरंत पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक हॉस्पिटल में एडमिट करने को कहा गया। रोहन को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसका इलाज चल रहा है।

मामला दर्ज

मामला दर्ज

इस घटना के बाद तहसील गटशिक्षण अधिकारी शिंने ने पिंपलवाडी स्कूल में जाकर विद्यार्थी और बाकी शिक्षकों से इस बारे में पूछताछ की। छात्र रोहन की मां ने आरोपी शिख ते खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- कुएं से आ रही थी रोने की आवाज, झांककर देखा तो उड़ गए होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+