'प्यास' बनी मौत का कारण, मां-बेटी दोनों ने एक साथ त्याग दिए प्राण!

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कुएं से पानी निकालने गई मां-बेटी कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने के बाद किसी भी तरह की मदद का ना मिलने पर छटपटाहट से उनकी मौत हो गई। खेत में काम करने वाली दोनों मां-बेटी का कुएं में गिरने से मौत होने की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सोलापुर के बार्शी इलाके की है।

maharashtra solapur mother daughter died due to fallen into well

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में आशाबाई तात्यासाहेब कदम (उम्र 40) और पूजा तात्यासाहेब कदम (उम्र 15) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खेत में काम करने के बाद आशाबाई को बहुत प्यास लगी थी, पानी पीने के लिए आशाबाई कुएं पास गई और बाल्टी कुएं में डालकर पानी निकालने लगीय़ अचानक कुएं से पानी भरते समय आशाबाई का पैर फिसल गया और वो सीधे कुएं में जा गिरी।

maharashtra solapur mother daughter died due to fallen into well

कुएं में गिरते समय आशाबाई की चीखें उसकी बेटी पूजा ने सुनी और अपनी मां को बचाने के लिए वो कुएं के पास भागकर गई। अपनी मां को बचाने की कोशिश करने लगी लेकिन अपनी मां को बचाने की कोशिश में पूजा का भी पैर फिसल गया और वो भी कुएं में गिर गई। इस घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। दोनों मां बेटी उस्मानाबाद जिले के निवासी हैं, यह मामला पांगरी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+