Shiv sena Dussehra rally में जुटी भीड़ को देख फडणवीस बोले- असली शिवसेना सीएम शिंदे की है
Shiv sena Dussehra rally: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दशहरें के मौके पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों के गुटों ने रैलियां आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। उद्धव ठाकरे की रैली में और सीएम एकनाथ शिंदे की रैली में हजारों की संख्या में शिवसैनिक जुटे। वहीं अब सीएम शिंदे की रैली में जुटे शिवसैनिकों की भीड़ को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि शिंदे की रैली में अधिक भीड़ जुटी। इसके साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे को बधाई देते हुए प्रतिक्रिया दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है। उनकी रैली में राज्य भर के लोग आए, इसने स्थापित किया कि असली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना है।
Recommended Video
हालांकि फडणवीस अपने इस बयान के बाद ट्टीटर पर ट्रोल हो रहे है। कई यूजर्स ने उद्धव ठाकरे की रैली की फोटो शेयर कर दावा किया है कि शिंदे नहीं उद्धव ठाकरे की रैली में अधिक शिवसैनिक जुटे क्योंकि शिवसैनिक ठाकरे को ही अपना नेता मानते हैं।
याद रहे कुछ समय पहले एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे सरकार से बगावत कर बड़ी संख्या में विधायकों को लेकर अलग हो गए और भाजपा से हाथ मिलाकर महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज हो गए। उद्धव ठाकरे से अलग होने के बाद शिंदे ने अपने गुट वाली शिवसेना को असली शिवसेना बताया और शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर दावा कर दिया।
जिसके बाद एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची जहां दोनों ने चुनाव चिन्ह पर अपना दावा किया। वहीं 29 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ये चुनाव चिन्ह किसका होगा इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर छोड़ दी और उद्धव ठाकरे गुट की याचिका को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications