महाराष्‍ट्र: देर रात घूमने से मना करने पर नशे में धुत तीन युवकों ने पुलिसवाले को मार डाला

मुंबई। महाराष्‍ट्र के अमरावती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत तीन युवकों ने गश्‍त कर रहे पुलिसकर्मी की लोहे की रॉड से मारकर हत्‍या कर दी । पुलिसकर्मी ने उन्‍हें देर रात घूमने और छेड़खानी करने से मना किया था।

महाराष्‍ट्र: देर रात घूमने से मना करने पर नशे में धुत तीन युवकों ने पुलिसवाले को मार डाला

जानकारी के मुताबिक सहायक सब इंस्‍पेक्‍टर शांतीलाल पटेल (55) देर रात पेट्रोलिंग के बाद मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। करीब 3 बजे हमलावर दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और शांतीलाल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पटेल मोटरसाइकिल से गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान केदार सरकटे, नयन मंडले और मिलन खोलापुरे के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वो सिर्फ मोटरसाकिल से टक्‍कर मारना चाहते थे लेकिन रॉड उनके सिर पर लग गया। पुलिस ने बताया कि सभी की उम्र करीब 20 साल है और वो नशे में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+