महाराष्ट्र में कोरोना के 8000 मामले, मुंबई में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर

मुंबई, 31 दिसंबर: देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस समय देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में लगातार मामलों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 8,067 मामले आए हैं। जबकि कोरोना से राज्य में आठ लोगों की मौत हुई है। इसी बीच मुंबई में पिछले 24 घंटे में 5428 नए कोविड केस दर्ज हुए हैं।

Maharashtra reports 8,067 fresh COVID cases and 8 no more today

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,067 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें ओमिक्रॉन संक्रमण से जुड़े 4 केस भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 1,766 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है,जबकि 8 लोगों को इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। राज्य में फिलहाल 24,509 सक्रिय मामले है, जबकि अब तक कुल 65,09,096 मरीजों ने इस बीमारी को मात दी है।

महानगर मुंबई में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया है। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,428 नए केस दर्ज किए गए जो कि गुरुवार को दर्ज किए गए। मुंबई में आज आए कुल केस कल की अपेक्षा करीब 47% ज्‍यादा है। मुंबई के साथ साथ पूरे महाराष्‍ट्र में केसों की संख्‍या खतरनाक ढंग से बढ़ी है। महाराष्ट्र में हालांकि आज चार ही ओमिक्रॉन के मामले रिपोर्ट हुए। ये मामले वसाई विरार, नवी मुंबई, मीरा भयंदर और पनवेल में मिले हैं। अब तक राज्य में 454 ओमिक्रॉन के मरीज मिल चुके हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद जानकारी दी। यशोमति ठाकुर नेबताया कि मैंनेकोविड टेस्ट कराया था, जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें कोविड के कोई लक्षण नहीं है फिर भी मैं डॉक्टर की सलाह पर आगे का इलाज लूंगी। मेरे संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति आपका कोरोना टेस्ट करा ले। इस मौके पर सभी से अपील है कि आप मास्क का प्रयोग करें, सावधान रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+