अवैध बांग्लादेशी-पाकिस्तानी की जानकारी देने पर 5,000 का ईनाम देगी राज ठाकरे की पार्टी
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) की ओर से पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें घुसपैठियों की जानकारी देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा की गई है। इस पोस्टर में लिखा है कि अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की सटीक जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें पोस्टर में राज ठाकरे की तस्वीर भी लगी हुई है।

हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे मुंबई की सड़क पर उतरे थे और उन्होंने अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी प्रवासियों को देश के बाहर निकालने के लिए जुलूस निकाला था। इस दौरान राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित ठाकरे और पत्नी शर्मिला ठाकरे भी दिखाई दिए थे। ठाकरे का कहना है कि उन्हें ये बात समझ नहीं आती कि सीएए के खिलाफ मुसलमान आखिर क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएए उन मुसलमानों के लिए नहीं है जो भारत में पैदा हुए हैं।
वहीं पोस्टर की बात करें तो रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके में भी एमएनएस के पोस्टर लगे थे। जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को स्वेच्छा से देश छोड़ देना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो एमएनएस अपने स्टाइल में उन्हें बाहर कर देगी। इस पोस्टर में राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ठाकरे की भी तस्वीर लगी थी। राज ठाकरे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर मोदी सरकार का समर्थन भी करते रहे हैं।
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने साल 2006 में अपनी पार्टी बनाई थी। तब पार्टी के झंडे में भगवा, नीला और हरा रंग था। इन रंगों को हिंदू, मुस्लिम और दलित समुदाय की भलाई के लिए मनसा के रुख और महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने का प्रतीक बताया गया था। अब पार्टी ने नए झंडे का अनावरण किया है। जो भगवा रंग का है और जिसमें योद्धा राजा शिवाजी के समय के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली 'राजमुद्रा' है। बेशक कई विपक्षी पार्टियां सीएए का विरोध कर रही हैं, लेकिन राज ठाकरे की पार्टी इस कानून का पूरा समर्थन कर रही है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications