Maharashtra MLC Election Result: 'शिवसेना साथ देती तो 5 सीट जीतते'- छलका बीजेपी का दर्द, गठबंधन में हाहाकार!

Maharashtra MLC Election Result: विधान परिषद चुनाव इससे पहले देश के किसी भी हिस्से में इतना रोमांचक और चर्चित नहीं रहा होगा। चार राज्यों यूपी, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद के की कुछ सीटों के लिए हुए चुनाव ने राजनीतिक मनोरंजन की नई परिभाषा लिख दी है। हालांकि ये सीटें स्न्तातक और शिक्षक निर्वाचन की थी तो फैसला पार्टी लाइन से ऊपर आम मतदाताओं के अधीन था लेकिन फिर भी इतना रोमांच एमएलसी चुनाव में पहले कहीं नहीं दिखा।

चारों राज्यों में एमएलसी चुनाव नतीजों में कुछ ना कुछ उलट-फेर हुआ जरूर। बात महाराष्ट्र की करें तो राज्य की पांच सीटों में से तीन पर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने परचम लहराया तो वहीं सत्ताधारी गठबंधन यानी कि महायुति के खाते में केवल दो सीटें आई हैं - एक पर भारतीय जनता पार्टी और एक पर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना कामयाब हुई।

Maharashtra MLC Election Analysis

महाराष्ट्र में विधान परिषद के नतीजों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। विशेषतः, सत्ताधारी गठबंधन में भारी बवाल मचा हुआ है। हलांकि इन नतीजों से राज्य की सरकार या वर्तमान राजनीतिक समीकरण पर कुछ खास असर नहीं पडेगा लेकिन पॉलिटिक्स में परसेप्शन का भी अपना रोल होता है। अगर नतीजों को अंकगणित के खांचे में देखें तो यह महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी की 3-2 से जीत है।

विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी के हाथों 3 सीटें गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दर्द छलकने लगा है। भाजपा नेता नवनाथ बन ने सहयोगी शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो साथ देती तो सभी 5 सीटों पर जीतते। इस बयान ने महायुति के अंदर मतभेद को एक बार फिर से सतह पर ला दिया है। दरअसल, यह केवल हार की हताशा में बोला गया कथन नहीं है। आपको बताते चलें कि पुणे शिक्षक सीट पर शिवसेना (शिंदे) ने भाजपा के कौस्तुभ गावड़े के बदले निर्दलीय सचिन सानप को समर्थन दिया था।

नवनाथ बन के बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना शिंदे के रविंद्र धंगेकर ने भाजपा को नागपुर की हार पर आत्ममंथन करने की सलाह दे डाली। धंगेकर ने सवाल उठाया कि नागपुर में बीजेपी के विधायक प्रशांत बांब और अन्य भाजपा नेता क्या कर रहे थे? उन्होने नागपुर से उम्मीदवार के चयन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और कथित भ्रष्टाचार का उल्लेखक करते हुए हार का ठीकरा बीजेपी पर ही फोड दिया।

दरअसल, भाजपा और शिवसेना (शिंदे) की आपसी खींचातानी नयी नहीं है। यह साल 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही सामने आ गया था। चुनाव में जीत के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी खिसक जाने से शिंदे समर्थक नाराज बताए जा रहे थे। उनके गुट से समय-समय पर फिर से एकनाथ शिंदे को मुख्य्मंत्री बनाने की मांग उठती रही है। शिवसेना (शिंदे) के इस चुनाव में बागी रुख को भी उनकी राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा से जोडकर देखा जा रहा है।

मामला सिर्फ भाजपा और शिवसेना का ही नहीं। एनडीए के एक और घटक दल रिपबलिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने भी एनडीए में समन्वय और घटक दलों की भागीदारी पर सवाल उठाया। विधान परिषद चुनाव में आरपीआई ने एक सीट और दो महामंडलों में प्रतिनिधित्व की मांग की थी जिसे स्वीकार नहीं किया गया। अठावले ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने अपने सहयोगियों को 7 सीटें दे दी थी जबकि आरपीआई भाजपा के साथ पिछले 12 सालों से है लेकिन एक भी एमएलसी सीट नहीं मिली।

अगर बात विधान परिषद में संख्या बल की करें तो 78 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा अभी भी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। बीजेपी के पास 35 सदस्य हैं, शिवसेना (शिंदे) के 12 और अजित पवार की NCP के 10 सदस्य हैं। विपक्ष में कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के 5-5 और एनसीपी (शरद) के 2 सदस्य हैं, जबकि 4 निर्दलीय सदस्य हैं।

हाल ही में हुए 3 स्नातक क्षेत्रों में से 2 पर एनसीपी (शरद) और एक पर कांग्रेस ने बाजी मारी तो वहीं एक-एक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) को जीत मिली। शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी अजित पवार का हाथ इन चुनावों में बिल्कुल खाली रहा।

तीनों स्नातक सीटों पर महाविकास अघाडी की जीत से यह सवाल उठने लगे हैं कि शिक्षित मतदाता बीजेपी से दूर जा रहे हैं? दो सीटों पर शरद पवार की एनसीपी की जीत ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में इस कद्दावर नेता की कामयाबी की दास्तान लिख दी है। वहीं नागपुर में काग्रेस की जीत के भी बडे मायने हैं। नागपुर जहा‍ँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है, उसे बीजेपी का गढ माना जाता रहा है। इस सीट पर कांग्रेस की जीत सूबे की सियासत में एक नया चैप्टर लिख सकता है।

आपको बताते चलें कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय पथ-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से भाजपा के सांसद हैं। कुछ दिन पहले उन्होने बयान भी दिया था कि पढे-लिखे लोगों के वोट से वे सांसद नहीं बनते हैं। नागपुर स्नातक क्षेत्र का परिणाम इस पर मुहर लगा रहा है। भाजपा नागपुर के दर्द को जल्दी नही भुला पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+