महाराष्ट्र के मंत्री का कंगना रनौत पर हमला, अगर मुंबई पीओके लगता है तो दूसरे शहर चली जाएं
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। शिवसेना और उनके बी चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कंगना रनौत के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था और उसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने खुले तौर पर कहा है कि अगर अगर कंगना रनौत को लगता है कि मुंबई पीओके हैं तो उन्हें दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि कंगना रनौत को मुंबई छोड़ दूसरे शहर में चले जाना चाहिए, अगर उन्हें लगता है कि मुंबई पीओके हैं और उनके लिए खराब है।

शिवसेना पर हमलावर कंगना
मुंबई की तुलना पीओके से करने वाली कंगना एक के बाद महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और शिवसेना पर हमले कर रही हैं। कंगना सोमवार को सुबह ही मुंबई से मलानी अपने घर के लिए रवाना हो गईं। कंगना रनौत सोमवार सुबह मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचते ही कंगना ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर बताया कि मुंबई से चंड़ीगढ़ पहुंचने के बाद वो कैसा महसूस कर रही हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट पर लिखा- चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रे हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए। वहीं कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा-शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला। जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं,मुझे कमज़ोर समझ कर , बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं, एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!

जुबानी जंग
गौरतलब है कि कंगना और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है जब सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर मुंबई को असुरक्षित बताते हुए मुंबई पुलिलिया तंत्र के कामकाज की आलोचना की थी। जिसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की चेतावनी दी थी। पहले कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी, इसके बाद संजय राउत को चैलेंज किया था कि वो 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही साथ ही उन्होंने केंद्र से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद कंगना केन्द्र सरकार मुहैय्या करवाई गई कड़ी सुरक्षा के साथ 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थी और उसी दिन बीएमसी ने उनका मुंबई स्थित आलीशान आफिस तोड़ दिया था। आफिस तोड़े जाने के बाद कंगना ने सीधे सीएम उद्वव ठाकरे के नाम से वीडियो जारी कर जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए चुनौती दी थी।

पीओके के बयान का किया बचाव
बता दें आज सुबह कंगना ने मुंबई छोड़ने से पहले भी ट्वीट किया और एक खबर का लिंक शेयर किया है, जिसमें शिवसेना ने कंगना पर तंज कसा है और इशारों में 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर' कहते हुए चेताया है। कंगना ने लिखा- 'भारी मन के साथ आज मुंबई से रवाना हो रही हूं, जिस प्रकार मुझे लगातार आतंकित किया गया है, मेरे ऑफिस को तोड़ने के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार मुझे गालियां दी गईं, हमले किए गए, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा थी, इसलिए मुझे ये कहना चाहिए कि पीओके को लेकर मेरी कही गई बात सही थी।'












Click it and Unblock the Notifications