पंकजा मुंडे पर लगा 206 करोड़ रुपये का घोटाले का आरोप
मुंबई। एक बड़ी खबर..महाराष्ट्र की बीजेपी-शिवेसना सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे से जुड़ी हुई आ रही है। उनके ऊपर एक नहीं दो नहीं बल्कि 206 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है।
अंग्रेजी अखबार 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर में कहा गया है कि भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता की सुपुत्री पंकजा मुंडे पर अपने पद के दोहन करने का आरोप लगा है। उन्होंने आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की खरीद-फरोख्त में 206 करोड़ का घोटाला किया है।
'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' ने लिखा है कि अहमदनगर की जिल परिषद की अध्यक्ष मंजुश्री गुंड ने लेटर के जरिए पंकजा मुंजे से सवाल किया था कि बच्चों को खिलाने के लिए जो चिक्की भेजी गई है वो खाने के लायक नहीं है, उसमें मिट्टी लगी हुई है आखिर क्यों? मंजुश्री गुंड के हिसाब से पंकजा ने ज्यादा पैसे लेकर बच्चों को घटिया सामान भेजा है, जिसमें दरी, चिक्की और किताबें शामिल हैं।
206 करोड़ रुपये का घोटाले में फंसी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे
'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' ने दावा किया है कि उनके पास पंकजा मुंडे के पास पर्याप्त सबूत है जो कि साबित कर सकते हैं कि पंकजा ने घोटाला किया है। फिलहाल अभी इस खबर पर पंकजा मुंडे और महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। अभी हाल ही में पंकजा मुंडे ने कहा था कि महाराष्ट्र के लोग उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications