मिलिंद देवड़ा के ट्वीट से बढ़ी हलचल, बोले- राज्यपाल NCP-कांग्रेस गठबंधन को दें सरकार बनाने का न्योता

Recommended Video

    Maharashtra में Government बनाने में जुटीं Political Parties | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का न्योता दिया है। बीजेपी को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 11 नवंबर तक का समय दिया गया है। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी कांग्रेस से कोई दुश्मनी नहीं है, कुछ मुद्दों पर सभी दलों के बीच मतभेद होते हैं। इसके तुरंत बाद ही कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के एक ट्वीट ने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है।

    maharashtra: milind deora says governor should invite congress ncp alliance to form government

    कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि राज्यपाल को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को आमंत्रित करना चाहिए, क्योंकि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। उधर, शिवसेना ये कह रही है कि अगर राज्य में कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो शिवसेना इसकी जिम्मेदारी ले सकती है।

    शिवसेना नेता ने पहले भी कहा था कि उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी नंबर हैं और वे सदन में इसको साबित कर सकते हैं। चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली बीजेपी-शिवसेना के बीच सीएम पद के ढाई-ढाई साल के बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी थी। राज्य की 13 विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो चुका है।

    महाराष्ट्र में पिछले महीने संपन्न विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को सबसे अधिक 105 सीटें, शिवसेना को 56 सीटें, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। चुनाव पूर्व गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को कुल मिलाकर 161 सीटें मिली हैं लेकिन दोनों दलों के बीच मतभेद के कारण इनकी साझा सरकार नहीं बन पाई है। इसके बाद सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा को न्योता मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+