महाराष्ट्र: नदी में बस गिरने से 13 लोगों की मौत, 3 घायल

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बस नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए। घायलों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे। तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी।

maharashtra kolhapur bus fall into panchganga river 12 died 3 injured

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में कुल 17 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक ये दुर्घटना रात करीब 11.45 बजे हुई थी।

ये बस कोंकण क्षेत्र के गणपतिपुडी गांव से पुणे की ओर जा रही थी, ये बस पुल से करीब 45 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि पुणे जाने के दौरान ही श्रद्धालुओं ने कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर की यात्रा करने की योजना बनाई थी।

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, जिसके मुताबिक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने खोज और बचाव का अभियान शुरू किया। स्थानिय लोगों ने भी पुलिस की काफी मदद की।

यह भी पढ़ें-असम में तीन बम धमाके, पुलिस गोलीबारी में दो की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+