महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर फिर से प्रदर्शन, कई नेताओं को लिया गया हिरासत में

Maharashtra-Karnataka सीमा विवाद जारी है। जिसको लेकर सोमवार को फिर से प्रदर्शन हुआ।

Eknath Shinde

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को हल करने के लिए हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कई दौर की बैठकें की, लेकिन हालात और बिगड़ते नजर आ रहे। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग कर्नाटक की सीमा पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने बेलगावी में प्रवेश करने की कोशिश की, हालांकि कर्नाटक पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कांग्रेस और महाराष्ट्र एकीकरण समिति (MES) के नेता भी शामिल थे।

दरअसल कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ, जिसको देखते हुए बेलगावी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस बीच बड़ी संख्या में लोग कोंगाली टोल प्लाजा के पास इकट्ठा हुए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बेलगावी में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया। साथ ही एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ और शिवसेना के कोल्हापुर जिला अध्यक्ष विजय देवाने को हिरासत में लिया है।

शाह कर चुके हैं हाईलेवल मीटिंग
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात की थी। बैठक के बाद शाह ने कहा था कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि विवाद को सड़क पर हल नहीं किया जा सकता है, लेकिन ये केवल संवैधानिक तरीके से ही संभव है। ये विवाद सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।

शिंदे ने कही ये बात
वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है, जहां इस मुद्दे पर सीएम शिंदे का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पहली बार गृहमंत्री अमित शाह ने इस अंतर्राज्यीय सीमा विवाद की मध्यस्थता की है, ऐसे में अब राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें सीमावर्ती लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।

फडणवीस ने कही ये बात
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हाल ही में सीमा विवाद को लेकर एक खुफिया रिपोर्ट आई थी। जिसमें पता चला कि कुछ गांवों द्वारा पड़ोसी राज्यों में शामिल होने की मांग एक साजिश का हिस्सा है। जिसमें कुछ राजनीतिक दल भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+