पीएम मोदी के बुलेट ट्रेन के सपने को बीजेपी ने ही दिया झटका

मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस ट्रेन के लिए जपान से 79,087 करोड़ रुपए के कर्ज का गारंटर बनाए जाने के प्रस्ताव पर भाजपा नेता सुधीर मुंगटीवार के (वित्त) मंत्रालय ने आपत्ति जताई है।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 97,636 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना को एक बड़ा झटका लगा है। 15 दिन पहले ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को महाराष्ट्र कैबिनेट दे हरी झंडी दी थी। लेकिन मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस ट्रेन के लिए जपान से 79,087 करोड़ रुपए के कर्ज का गारंटर बनाए जाने के प्रस्ताव पर भाजपा नेता सुधीर मुंगटीवार के (वित्त) मंत्रालय ने आपत्ति जताई है। भारत को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की तरफ से 79,087 करोड़ रुपए का कर्ज बहुत ही मामूली 0.1 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जा रहा है।

bullet train पीएम मोदी के बुलेट ट्रेन के सपने को बीजेपी ने ही दिया झटका, महाराष्ट्र सरकार ने जापान
ये भी पढ़ें- केरल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में CPM के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

गारंटर बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए वित्त मंत्रालय के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट ने कहा कि महाराष्ट्र पर पहले से ही काफी कर्ज है, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के लिए यह मुमकिन नहीं होगा कि वह गारंटर बन सके। वह बोले कि महाराष्ट्र का कर्ज पहले ही 3.56 लाख करोड़ रुपए से बढ़ चुका है और इसके अलावा मेट्रो प्रोजेक्ट, सार्वजनिक कार्यों आदि के लिए भी हम 65,032 करोड़ रुपए का कर्ज ले रहे हैं। ऐसे में जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के लिए एक गारंटर की भूमिका निभाना महाराष्ट्र सरकार की क्षमता से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+