महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे और शरद पवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, राकांपा प्रमुख ने केंद्र पर कसा तंज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को एक के बाद एक नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मजाकिया अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कुछ लोगों को नोटिस भेजा है, क्योंकि वे लोग कुछ लोगों से प्यार करते हैं।

Maharashtra: Income tax department sent notice to CM Uddhav Thackeray and Sharad Pawar

Recommended Video

    Sharad Pawar,Uddhav Thackrey को Income Tax का नोटिस,चुनावी हलफनामे पर पूछे गए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र जारी है, कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार में पहले से ही तनातनी का माहौल है। ऐसे में आयकर विभाग का नोटिस मिलने पर शरद पवार ने केंद्र को निशाने पर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को नोटिस भेजा है।

    मोदी सरकार पर कसा तंज
    बात दें कि वर्तमान में कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र सरकार के बीच बयानबाजी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राकांपा प्रमुख शरद पवार और सीएम ठाकरे को यह नोटिस बीते विधानसभा चुनाव में दिए गए एफिडेविट को लेकर भेजे गए हैं। बुधवार को पवार ने कहा कि मुझे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस मिला है। अच्छी बात है कि सभी सांसदो में से सिर्फ हमें ही नोटिस मिला है। कुछ लोगों को हमसे अधिक प्रेम है इसलिए उन्होंने हमें चुना है।

    निलंबित सांसदों के समर्थन में आए शरद पवार
    मालूम हो कि राज्‍यसभा से निलंबित आठ सांसदों को अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी साथ मिल गया है। शरद पवार ने मंगलवार को इन विधायकों के समर्थन में एक दिन का उपवास करने का ऐलान किया है। शरद पवार ने कहा कि मैं आठ निलंबित राज्‍यसभा सांसदों के आंदोलन में भी भाग लूंगा और मैं उनके समर्थन में एक दिन का उपवास करूंगा। बता दें राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने रविवार (20 सितंबर) को सदन में हंगामा करने और उपसभापति हरिवंश से अभ्रदता करने के कारण सस्‍पेंड किया था।

    यह भी पढ़ें: शरद पवार बोले- पूरा देश एक आत्महत्या की बात कर रहा है, अन्य मुद्दों को नजरअंदाज करना सही नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+