महाराष्‍ट्र में बड़े उलटफेर करने वाले अजित पवार हैं कितनी संपत्ति के मालिक

Recommended Video

    Ajit Pawar Assets | Ajit Pawar Property | Ajit Pawar Lifestyle | अजित पवार संपत्ति | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्‍ट्र की राजनीति का नया अध्‍याय शुरू होगा जब शिवसेना के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेंगे। उद्धव, ठाकरे परिवार के पहले नेता होंगे जो राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। शनिवार को महाराष्‍ट्र की राजनीति में उस समय भूचाल आया जब सुबह आठ बजे के पहले ही राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री पद और एनसीपी के अज‍ित पवार को डिप्‍टी सीएम की शपथ दिला दी। आइए आपको बताते हैं कि महाराष्‍ट्र की राजनी‍ति में आए दिन उलटफेर करने वाले पवार के पास कितनी दौलत है।

    105 करोड़ की संपत्ति

    105 करोड़ की संपत्ति

    अजित पवार ने इस साल विधानसभा चुनावों से पहले बारामती से जो नामांकन दाखिल किया था उसमें उन्‍होंने अपने पास 105 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी थी। जो एफिडेविट पवार की तरफ से फाइल किया गया था उसके मुताबिक पवार के पास तीन कारें, दो ट्रैक्‍टर्स, चार ट्रॉली हैं। जो कारें पवार के पास हैं उनमें होंडा एकॉर्ड, होंडा सीआरवी और टोयोटा काम्‍बरे हैं। इसके अलावा उनके पास 11 लाख कैश भी है। इनकी कीमत करीब 19 लाख रुपए है। इसके अलावा पत्‍नी के नाम एक इनोवा क्रिस्टिया, एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्‍टर है।

     गहने से लेकर जमीन तक

    गहने से लेकर जमीन तक

    पवार के पास सोन और चांदी के गहने भी हैं जिनकी कीमत करीब 13 लाख, 90 हजार है। वहीं, पत्‍नी के पास 61 लाख और 56 हजार के गहने हैं। पवार दंपति के पास सोनेगांव, कोटेवाड़ी, धेकलवाड़ी में कृषि योग्‍य जमीन और इंदापुर, लोनीकांड, जालोची और काटेवाड़ी में गैर-कृषि योग्‍य जमीन है। इसकी कुल कीमत 50 करोड़ से भी ज्‍यादा है। अजित पवार के दो बेटे जय और पार्थ भी करोड़पति हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पवार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे डाला और जो बाजी एनसीपी-शिवसेना हार रहे थे, वह उनकी हो गई।

    बेटे पार्थ भी राजन‍ीति में

    बेटे पार्थ भी राजन‍ीति में

    अजित पवार के बेटे पार्थ पवार राजनीति में सक्रिय हैं। एनसीपी के चीफ शरद पवार ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में अपने पोते पार्थ पवार को लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजनीति में आने से पहले वह पार्थ अपना फैमिली बिजनेस संभालते थे। एच आर कॉलेज, मुंबई से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद लॉ की पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए थे। उनका जन्म 21 मार्च 1990 में हुआ था।

    पार्थ के पास 20 करोड़ से ज्‍यादा की प्रॉपर्टी

    पार्थ के पास 20 करोड़ से ज्‍यादा की प्रॉपर्टी

    29 साल के पार्थ दो साल के बाद वह लॉ की डिग्री लेकर भारत लौटे उसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस देखना शुरू कर दिया था। जब पार्थ के को मावल लोकसभा सीट से लड़ने के लिए पार्टी का टिकट मिला तो उनकी कुल संपत्ति की जानकारी भी सामने आई। अपनी संपत्ति का ब्यौरा पार्थ ने एफिडेविट में दिया था। उनकी कुल संपत्ति 20.12 करोड़ हैं। इसमें से सात करोड़ रुपए उनके मां सुनेत्रा और भाई से दो करोड़ रुपए मिले है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+