भंडारा: 10 बच्चों की मौत के मामले में सीएम उद्धव ने दिए जांच के आदेश, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

हादसे में मरने वाले सभी बच्चों की उम्र एक से तीन महीने के बीच थी।

नई दिल्ली। Fire incident at Bhandara District General Hospital in Maharashtra. महाराष्ट्र के भंडारा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शनिवार देर रात सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये आग अस्पताल के विशेष नवजात केयर यूनिट में लगी और 10 बच्चे इस आग की चपेट में आ गए। अस्पताल के एक डॉक्टर में मुताबिक, मरने वाले सभी बच्चों की उम्र एक से तीन महीने के बीच थी। इस मामले को लेकर जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दोषियों को सख्त से सख्त दिए जाने की मांग की है।

Recommended Video

      Bhandara Hospital Tragedy : PM Modi ने जताया दुख,CM Uddhav ने दिए जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी
      Maharashtra Hospital Fire Incident

      इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया है। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस मामले में मृतक बच्चों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। अस्पताल में हादसे की खबर मिलने के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, जिला कलेक्टर और एसपी से मामले की पूरी रिपोर्ट ली और घटना की जांच के आदेश दिए।

      7 बच्चों को बचाया गया
      भंडारा जिले के कलेक्टर संदीप कदम ने बताया कि जिला अस्पताल में देर रात करीब 2 बजे यह आग लगी और 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। विशेष नवजात केयर यूनिट में 17 बच्चे थे, जिनमें से 7 बच्चों को अस्पताल के स्टाफ ने बचा लिया। संदीप कदम ने बताया कि अस्पताल में यह आग क्यों लगी, तकनीकी कमेटी इस बात की जांच करेगी।

      देवेंद्र फडणवीस ने की कड़ी सजा की मांग
      वहीं इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैं भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में लगी आग की घटना की स्वतंत्र जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+