'नवाब मलिक ने मुझे कोई सबूत नहीं दिए हैं...', समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों पर बोले महाराष्ट्र के गृह मंत्री
'नवाब मलिक ने मुझे कोई सबूत नहीं दिए हैं...', समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों पर बोले महाराष्ट्र के गृह मंत्री
मुंबई, 22 अक्टूबर: राकांपा नेता नवाब मलिक द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल अधिकारी समीर वानखाड़े के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का बयान आया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा है कि उन्हें नवाब मलिक के बयानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और नाही नवाब मलिक ने उन्हें कोई सबूत दिखाए हैं। महाराष्ट्र एचएम दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, ''महाराष्ट्र सरकार द्वारा जांच का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि वह (समीर वानखेड़े) एक केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं। मुझे उनके (नवाब मलिक) बयानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने (नवाब मलिक) मुझे इस संबंध में कोई सबूत नहीं दिया है। मैं उससे जानकारी लूंगा। अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है।''

नवाब मलिक ने जबरन वसूली के लगाए समीर वानखेड़े पर आरोप
राकांपा नेता नवाब मलिक ने गुरुवार (21 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में जांच का नेतृत्व कर रहे समीर वानखेड़े दुबई और मालदीव में उस वक्त थे, जब कोरोना महामारी के दौरान कई भारतीय फिल्म सितारे वहां थे। नवाब मलिक ने दावा किया कि मालदीव और दुबई में जबरन वसूली हुई और कहा कि इसे साबित करने के लिए उनके पास तस्वीरें भी हैं।

समीर वानखेड़े दुबई और मालदीव में क्या कर रहे थे?
नवाब मलिक ट्वीट करते हुए कहा, ''हम मांग करते हैं कि वह (समीर वानखेड़े) स्पष्ट करें कि क्या वह दुबई में थे। क्या उनका परिवार वहां मालदीव में था जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री वहां थी? क्या कारण था?" मलिक ने यह भी ट्वीट किया, "हम बहुत स्पष्ट हैं। यह सब वसूली (जबरन वसूली) मालदीव और दुबई में हुई और मैं उन तस्वीरों को भी जारी करूंगा।"

NCB बोली- नवाब मलिक ने गलत जानकारी दी
राकांपा नेता नवाब मलिक द्वारा समीर वानखाड़े के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार (21 अक्टूबर) को अपनी मुंबई इकाई के प्रमुख समीर वानखेड़े के बचाव में कहा कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी साझा की गई थी। हालांकि समीर वानखाड़े ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह मालदीव गए थे। लेकिन दुबई की यात्रा से साफ इनकार किया।
एनसीबी ने कहा कि समीर वानखेड़े को पिछले साल 31 अगस्त को छह महीने की अवधि के लिए मुंबई इकाई के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में शामिल किया गया था। एनसीबी ने कहा, "इसके बाद समीर वानखेड़े ने दुबई जाने के लिए कोई छुट्टी के लिए कोई आवेदन जमा नहीं किया है।"
एनसीबी ने कहा, "एनसीबी के आदेश संख्या A 50/2/2021-अधिनियम/146, तारीख 27.07.2021 को समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ मालदीव जाने के लिए छुट्टी लिया था।

नवाब मलिक का दावा- 10 दिसंबर 2020 को दुबई में थे समीर वानखेड़े
एनसीबी और समीर वानखेड़े के दुबई जाने की बात से इनकार करने के बाद नवाब मलिक ने फिर से एक ट्वीट किया। नवाब मलिक ने लिखा, ''समीर वानखाड़े ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह मालदीव गए थे लेकिन उन्होंने दुबई जाने से इनकार किया। यहां उनकी बहन के साथ उनकी दुबई यात्रा का प्रमाण है। समीर वानखाड़े 10 दिसंबर 2020 को दुबई के ग्रैंड हयात होटल में थे। उनका झूठ बेनकाब हो गया है।"












Click it and Unblock the Notifications