सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बड़ा बयान, कहा- इस केस में CBI जांच की जरूरत नहीं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बीते महीने 14 जून को निधन हो गया था। जिससे पूरा देश हैरान है। सुशांत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है, लेकिन उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का कारण पता चल सके। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस और कई सेलिब्रिटी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते। अब इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक बड़ा बयान दिया है।

गृहमंत्री ने क्या कहा?

गृहमंत्री ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच को खारिज कर दिया है। इस मामले में अनिल देशमुख ने कहा है कि सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ये मांग की जा रही है कि सीबीआई जांच हो, जिसके बाद गृहमंत्री ने खुद दखल दिया। इससे पहले खबर आई थी कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग वाले पत्र को आगे बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी पूर्व सांसद प्पपू यादव ने दी थी।

सुब्रमण्यम स्वामी चाहते हैं सीबीआई जांच

सुब्रमण्यम स्वामी चाहते हैं सीबीआई जांच

सुशांत मामले में नया मोड़ तब आया जब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम शुरू की। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह केस में सीबीआई जांच की मांग की है और इसके लिए उन्होंने एक वकील भी नियुक्त किया है। इशकरण सिंह भंडारी इस मामले को देख रहे हैं और सीबीआई जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सुशांत केस में सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

पत्र में क्या लिखा है?

पत्र में क्या लिखा है?

इस पत्र में लिखा है, 'हम सभी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मौत से अवगत हैं। मेरे एसोसिएट इशकरण सिंह भंडारी ने इस मामले में रिसर्च की है, हालांकि पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद परिस्थितियों की जांच कर रही है, मुझे मुंबई में स्थित अपने सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम, जिनके दुबई के डॉन से संबंध हैं, इसे पुलिस जांच के जरिए कवर-अप करना चाहते हैं, ताकि इसे आत्महत्या साबित किया जा सके।'

'जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी'

'जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी'

इसमें आगे लिखा है, 'महाराष्ट्र सरकार में ऐसी कई बड़ी राय हैं, जिससे ये साबित हो जाए कि सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की है। लेकिन मैं जनता के भरोसे के लिए ये मांग करता हूं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच निष्पक्षता से करे। मैं इसलिए देश के मुखिया होने के नाते और आपके मासूम लोगों के प्रति झुकाव को देखते हुए ये मांग करता हूं कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए सहमत कर सकते हैं।' इसमें लिखा है कि मुंबई पुलिस पहले ही कोरोना वायरस और इससे उत्पन्न परिस्थितियों के कारण व्यस्त है। इसलिए जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

एक महीने से फैंस कर रहे सीबीआई जांच की मांग

एक महीने से फैंस कर रहे सीबीआई जांच की मांग

सुशांत के फैंस बीते करीब एक महीने से ट्विटर पर सीबीआई जांच को लेकर कई तरह के (WhyDelayInCBIForSSR, #PMModiCBIForSSR, #CBIMustForSushant, #CBIForSonOfBihar) हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोगों के साथ-साथ सुशांत के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं ऐसी भी खबरें आई हैं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच के अंतिम चरण में है और 15 से 20 दिन में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगी। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिसे 'सनसनीखेज' कहा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+